जन सुराज पार्टी का चुनाव चिन्ह 'स्कूल बैग' क्यों? प्रशांत किशोर ने किया खुलासा

Bihar By Election 2024: बिहार में चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। प्रशांत किशोर (पीके) की पार्टी 'जन सुराज' ने भी इस चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इस बार, जन सुराज को चुनाव चिन्ह 'स्कूल बैग' मिला है, जो पार्टी की सोच को दर्शाता है।

प्रशांत किशोर ने इस चुनाव चिन्ह के बारे में बोलते हुए लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार पर कड़ा हमला किया। उन्होंने कहा, "लालू-नीतीश के 35 साल के शासन में बिहार के बच्चों की पीठ से स्कूल का बस्ता निकालकर मजदूरी का बोरा बांध दिया गया है।"

jansuraj

स्कूल का बस्ता ही क्यों चुना
प्रशांत किशोर ने आगे बताया कि जन सुराज की धारणा है कि बिहार के लोगों की गरीबी का हल 'स्कूल का बस्ता' है। उन्होंने कहा, "रोजगार का रास्ता स्कूल का बस्ता है, और अगर हमें बिहार में पलायन रोकना है, तो भी यही रास्ता है। पढ़ाई से ही विकास और गरीबी उन्मूलन संभव है।"

इससे पहले, पीके ने यह भी खुलासा किया था कि वह किसी भी राजनीतिक दल या नेता को चुनावी रणनीति के लिए न्यूनतम 100 करोड़ रुपये का शुल्क लेते थे। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में कोई भी उनके बराबर इतनी राशि नहीं मांगता है।

13 नवंबर को होगा उपचुनाव

उपचुनाव 13 नवंबर को तरारी, बेलागंज, इमामगंज और रामगढ़ विधानसभा सीटों पर होगा, जबकि वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। महागठबंधन की ओर से आरजेडी तीन और सीपीआई (एमएल) एक सीट पर चुनाव लड़ रही है, जबकि एनडीए में बीजेपी दो, जेडीयू और हम एक-एक सीट पर उम्मीदवार उतार रहे हैं। कुल मिलाकर चारों सीटों पर 38 उम्मीदवार हैं।

प्रशांत किशोर की पार्टी पहली बार चुनावी मैदान में है, इसलिए सभी की नजरें जन सुराज पर टिकी हुई हैं। पीके चुनाव प्रचार के लिए शनिवार को गया में भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें दिल्ली के प्रदूषण पर डराने वाली रिपोर्ट, 69% परिवार बीमारियों से प्रभावित, 62 फीसदी लोगों की आंखों में जलन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+