सैफ-अमृता के अलग होने पर सारा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अच्छा हुआ वो अब साथ नहीं रहते

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने एक इंटरव्यू में अपने माता-पिता के अलग होने पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इस मामले में खुलकर बात की। बता दें सारा सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैं। सैफ और अमृता की साल 1991 में शादी हुई थी और दोनों 2004 में अलग हो गए। फिलहाल सैफ अपनी दूसरी पत्नी करीना कपूर और बेटे तैमूर अली खान के साथ रहते हैं।

'मुझे ये सोच ही समझ नहीं आती'

'मुझे ये सोच ही समझ नहीं आती'

एक मीडिया वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में सारा ने कहा कि वह भगवान का शुक्रिया अदा करती हैं कि अब उनके माता-पिता साथ नहीं हैं। सारा ने कहा, मुझे नहीं लगता कि अगर दो लोग एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते, तो उनका साथ रहना जरूरी है। लोग अक्सर ये बात बोलते हैं कि वह एक दूसरे को पसंद नहीं करते लेकिन अपने बच्चों के लिए साथ रह रहे हैं। मुझे ये सोच ही समझ नहीं आती।

'मेरे पास एक घुटन भरे घर के बजाय दो खुशहाल घर'

'मेरे पास एक घुटन भरे घर के बजाय दो खुशहाल घर'

सारा ने आगे कहा, अगर आप ही खुश नहीं हैं तो फिर अपने बच्चों को कैसे खुश रख पाएंगे। उन्होंने हवाई जहाज का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे हवाई जहाज में कहा जाता है कि पहले आप अपना मास्क पहनें फिर दूसरे की सहायता करें। अगर आप खुद ही घुटन से जी रहे हैं तो फिर अपने बच्चों को मास्क कैसे लगाएंगे। उन्होंने कहा कि आज मेरे पास एक घुटन भरे घर के बजाय दो खुशहाल घर हैं, तो मैं बहुत खुश हूं।

'मां ही प्रेरणादायक हैं'

'मां ही प्रेरणादायक हैं'

जब सारा से पूछा गया कि उनपर अपने माता-पिता में से किसका ज्यादा प्रभाव है तो उन्होंने कहा कि उनकी मां ही उनके लिए प्रेरणादायक हैं लेकिन वह अपने पिता से भी बहुत प्यार करती हैं। सारा ने कहा कि वह अपनी मां का नाम इसलिए ले रही हैं क्योंकि वह एक सिंगल पैरेंट हैं और वो उन्हीं के साथ रहती हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मां उनके लिए जितनी प्रेरणादायक हैं, उतनी ही उनकी ताकत हैं। वह दोस्त हैं और जिंदगी भी।

अब लव आजकल में दिखेंगी सारा

अब लव आजकल में दिखेंगी सारा

बता दें सारा ने फिल्म केदारनाथ से 2018 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ दिखाई दी थीं। इसके बाद वह रणवीर सिंह के साथ फिल्म सिंबा में नजर आईं। फिलहाल वह अपनी आने वाली फिल्म लव आजकल के प्रमोशन में व्यस्त हैं। जो 14 फरवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में सारा कार्तिक आर्यन के साथ दिखाई देंगी।

चीन के वुहान से शुरू हुआ था Coronavirus, अब नर्क जैसी हो गई है यहां के लोगों की जिंदगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+