मीका के बाद विंदू दारा सिंह से भिड़े KRK, अजय देवगन का जिक्र करते हुए बताया भिखारी
मुंबई, जून 22: फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का फिल्म 'राधे' का निगेटिव रिव्यू करके फंसे केआरके एक के बाद एक आलोचना झेल रहे हैं। पहले सलमान खान ने उन पर मानहानि का केस दर्ज कराया। फिर इस लड़ाई में सिंगर मीका सिंह कूद गए। मीका ने केआरके पर एक गाना बनाया, जिसमें विदू दारा सिंह भी नजर आए है। अब केआरके की यह लड़ाई विंदू धारा सिंह तक पहुंच गई है। पहले जहां केआरके ने उनको 'फिक्सर' बताया था। वहीं अब उनको भिखारी तक कह डाला।

केआरके के निशाना पर विंदू धारा सिंह
बॉलीवुड के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल सेलिब्रिटी में से एक कमाल राशिद खान का विवाद थमने का नहीं ले रहा है। वो रोजाना कुछ ना कुछ सोशल मीडिया के जरिए ऐसा कर देते हैं, जिससे वो सुर्खियों में बन रहते हैं। अब उन्होंने विंदू धारा सिंह पर निशाना साधा है। केआरके ने यहां तक उनकी हैसियत पर सवाल उठाते हुए उन्हें भिखारी तक कह दिया। दरअसल हाल ही में विंदू ने केआरके पर एक आरोप लगाया है कि वो सिर्फ उन्हीं फिल्मों का पॉजिटिव रिव्यू देते हैं, जिनके मेकर उन्हें पैसे देते हैं। इसके अलावा हर फिल्म की बुराई करते हैं, चाहे वो फिल्म कितनी भी अच्छी क्यों न हो?

पैसे लेकर अच्छे रिव्यू देने का आरोप
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में विंदू दारा सिंह ने केआरके के बारे में कहा कि अगर इसे कोई 2-5 लाख रुपये किसी फिल्म के रिव्यू के लिए दे दें, तो बहुत अच्छे रिव्यू देता है। अगर कोई पैसे ना भेजे तो उसकी बैंड बाजा देता है, चाह वो छिछोरे ही क्यों ना हो। इसके जवाब में केआरके ने विंदू को 'भिखारी' कहा। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि आदमी हमेश अपनी औकात के हिसाब से बात करता है। पांच साल पहले अजय देवगन ने मुझ पर अपनी फिल्म शिवाय के बारे में बुरा कहने के लिए 25 लाख रुपये चार्ज करने का आरोप लगाया था। वहीं अब 5 साल बाद विंदू धारा सिंह मुझ पर अच्छा रिव्यू देने के लिए सिर्फ 5 लाख रुपए का आरोप लगा रहा है! अबे भिकारी, मैं भिखारी नहीं हूं।

अजय देवगन ने लगाया था आरोप
आपको बता दें कि केआरके ने जिस घटना का जिक्र किया है वो साल 2016 की है, जब अजय देवगन को शक था कि करण जौहर ने केआरके को शिवाय का गंदा रिव्यू करने और ऐ दिल है मुश्किल की तारीफ करने के लिए 25 लाख रुपए का पेमेंट किया था। एक बयान में अजय ने कहा था कि केआरके मेकर्स से पैसे निकालने के लिए फिल्मों के बारे में नेगेटिविटी फैलाकर फिल्म इंडस्ट्री से फिरौती मांग रहे हैं। इसके साथ ही अजय ने इस पूरे मामले में जांच की भी मांग की थी कि क्या करण जौहर सच में इस केस में शामिल थे।

बॉलीवुड के स्टार्स से की यह मांग
वहीं इस बीच चल रहे विवाद में केआरके ने हाल ही में एक वादा किया कि था कि अगर बॉलीवुड के टॉप स्टार्स उनकी बनाई गई फिल्म में एक्टिंग करते हैं तो वो रिव्यू करना बंद कर देंगे। उन्होंने ऋतिक रोशन, वरुण धवन, कार्तिक आर्यन, अभिषेक बच्चन और आयुष्मान खुराना जैसे एक्टर्स को टैग करते हुए कहा था कि वो पूरे बॉलीवुड से मदद चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications