उत्तराखंड में ग्लेशियर फटने की घटना से बॉलीवुड आहत, इन हस्तियों ने लोगों के लिए मांगी दुआएं

नई दिल्ली। Uttarakhand glacier burst उत्तराखंड पर एकबार फिर से कुदरत की मार पड़ी है। दरअसल, चमोली जिले में ग्लेशियर के टूट जाने से भारी तबाही मची है। इस त्रासदी में करीब 100-150 लोग लापता बताए जा रहे हैं। ग्लेशियर टूटने से धौलीगंगा नदी में बाढ़ आ गई है और ऋषिगंगा हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त हुआ है। पानी का सैलाब आने से नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है। केंद्र सरकार से लेकर कई राज्य सरकारें इस आपदा की घड़ी में उत्तराखंड की सरकार के साथ खड़ी हैं। केंद्र ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। ऐसे में बॉलीवुड जगत भी इस आपदा के बाद सरकारों के साथ खड़ा हो गया है।

Recommended Video

    Uttrakhand Glacier Burst: Chamoli में हुए हादसे पर बॉलीवुड सेलेब्‍स ने जताया दुख | वनइंडिया हिंदी
    shraddha and sonu

    बॉलीवुड जगत ने लोगों के लिए की दुआएं

    बॉलीवुड में दिया मिर्जा, सोनू सूद और श्रद्धा कपूर जैसी अभिनेत्रियों ने उत्तराखंड की प्राकृतिक आपदा पर दुख प्रकट किया है। साथ ही इन हस्तियों ने लोगों के लिए दुआएं भी की हैं।

    इन हस्तियों ने दिए रिएक्शन

    कोरोना काल में लोगों की मदद करके सुर्खियों में आए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने ट्वीट कर कहा है कि 'उत्तराखंड हम आपके साथ हैं।'

    श्रद्धा कपूर ने ट्वीट कर कहा है कि उत्तराखंड में ग्लेशियर फटने की घटना ने परेशान कर दिया है, मैं हर किसी की सुरक्षा की प्रार्थना करती हूं।

    प्रसून जोशी ने भी उत्तराखंड की घटना को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है, 'उम्मीद है कि उत्तराखंड के चमोली और अन्य जिलों में ग्लेशियर फटने के बाद लोग सुरक्षित होंगे और किसी की जान नहीं गई होगी। लोगों, अधिकारियों और बचाव दल के लिए प्रार्थना करता हूं।'

    दिया मिर्जा ने कहा है कि चमोली के लोगों के लिए मैं प्रार्थना कर रही हूं, कृपया मदद के लिए आपदा संचालन केंद्र संख्या 1070 या 9557444486 पर संपर्क करें

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+