Video: बॉलीवुड 'ब्यूटी क्वीन' रेखा की जुबां पर आई दिल की बात, शादीशुदा आदमी से प्यार पर दिया ये जवाब
मुंबई। कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप का असर फिलहाल अभी महाराष्ट्र में फिल्मों, टीवी सीरियल्स और रियलिटी शोज पर नहीं पड़ा है। कई बॉलीवुड और टीवी कलाकारों के कोविड-19 पॉजिटिव होने के बाद भी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सेट पर शूट का काम जारी है। हाल ही में सोनी टीवी के मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल में बॉलीवुड 'ब्यूटी क्वीन' कही जाने वालीं अभिनेत्री रेखा बतौर गेस्ट पहुंची थीं। रेखा के सामने कंटेस्टेंट्स ने उन्हीं की फिल्मों के कई लाजवाब नगमे गाए। इसी बीच रेखा की तरफ से कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद उनका एक्सप्रेशन देखने लायक था।

इंडियन आइडल पर गेस्ट बनकर पहुंची रेखा
दरअसल, सोनी टीवी के इंस्टाग्राम पेज पर इंडियन आइडल शो का एक प्रमोशनल वीडियो शेयर किया गया है जो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। शो में गेस्ट के रूप में पहुंची रेखा ने होस्ट जय भानुशाली के सवाल का ऐसा जवाब दिया जिससे वहां मौजूद सभी लोग एक बार को चौंक गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि शो के होस्ट जय भानुशाली कहते हैं, 'रेखा जी और नेहू (नेहा कक्कड़) कभी आपने देखा है कि कोई औरत किसी आदमी के लिए कितनी पागल हो रही है, वो भी एक शादीशुदा आदमी के लिए'।

रेखा की जुबां पर आई दिल की बात
इतने में रेखा बोल पड़ती हैं, 'मुझसे पूछिए ना?', अभिनेत्री की तरफ से आए इस जवाब की किसी को उम्मीद नहीं थी। रेखा की बात सुन जय हैरानी से कहते हैं 'हां', फिर रेखा अपनी बात से पलटते हुए कहती है 'मैंने कुछ नहीं कहा'। फिर क्या था, वहां मौजूद सभी लोग रेखा की तरफ देखकर ताली बजाने लगते हैं। शो के जज विशाल डडलानी खड़े होकर ताली बजाते हैं, तो वहीं नेहा कक्कड़ हैरानी से रेखा की तरफ देखते हुए हंसती हैं।
वायरल हुआ वीडियो
इस दौरान रेखा के चेहरे के एक्सप्रेशन भी देखने लायक होते हैं। शो के होस्ट जय कहते हैं, 'ये लगा सिक्सर'। इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनी टीवी ने कैप्शन में लिखा, 'आइडल सायली के प्यार के सवाल पर रेखा जी नके जवाब ने मारा सिक्सर'। बता दें कि इससे पहले शो के मेकर्स ने रेखा का एक और वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह डांस करती नजर आई थीं। रेखा ने शो के प्रतिभागियों की भी जमकर तारीफ की, मोहम्मद दानिश को तो रेखा ने यहां तक कह दिया कि उनमें उस्तादों वाली बात है।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में अच्छा नहीं था सोमी अली का एक्सपीरियंस, बुरे दौर का फायदा उठाकर संबंध बनाना चाहते थे डायरेक्टर्स
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत












Click it and Unblock the Notifications