बॉलीवुड में अच्छा नहीं था सोमी अली का एक्सपीरियंस, बुरे दौर का फायदा उठाकर संबंध बनाना चाहते थे डायरेक्टर्स
मुंबई: बॉलीवुड की एक्ट्रेस सोमी अली ने भले ही फिल्मों से दूरी बना ली है, लेकिन वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। सोमी ने अक्सर बॉलीवुड में 'मिसफिट' होने की बात स्वीकार की है, लेकिन अब उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न के बारे में खुलकर बात की। साथ ही बताया कि उन्होंने अपने छोटे से बॉलीवुड करियर में क्या-क्या सहा है।

गंदी हकरत करते थे डायरेक्टर
जूम से बात करते हुए सोमी ने अपने बॉलीवुड के वक्त को याद किया। उन्होंने कहा कि कुछ डायरेक्टर्स ने मेरे साथ यौन संबंध बनाने की कोशिश की। वो जानते थे कि मैं बुरे आदमी के साथ रिलेशन में थी और बुरे दौर से गुजर रही थी। बाद में उन्होंने बॉलीवुड को छोड़ दिया। उनका वहां लौटने का कोई इरादा अब नहीं है क्योंकि वो मिसफिट हैं।

सलमान को लेकर कही ये बात
सोमी के मुताबिक वो 90 के दशक में मुंबई आई थीं। इसके बाद शादी का सपना लेकर सलमान खान को 8 सालों तक डेट किया, लेकिन लंबे वक्त तक साथ रहने के बाद भी उन्होंने सलमान से कुछ नहीं सीखा। फिलहाल दोनों में पिछले 5 सालों से कोई संपर्क नहीं हुआ है, ना ही उन्होंने अपनी मां के बारे में कुछ बताया। सोमी के मुताबिक उनका रिश्ता सही चल रहा था, लेकिन सलमान ने उन्हें धोखा दिया, जिस वजह से वो रिश्ता टूट गया था।

पहले भी हुआ था यौन शोषण
ये कोई पहला मौका नहीं जब सोमी ने यौन उत्पीड़न पर खुलकर बात की। इससे पहले उन्होंने अपने बचपन का किस्सा शेयर किया था। सोमी के मुताबिक जब वो 5 साल की थीं, तो उनका यौन शोषण हुआ था। इसके बाद 9 साल की होने पर उनके साथ फिर से वैसी घटना हुई। उम्र बढ़ने के साथ भी हालात नहीं बदले, क्योंकि 14 साल की उम्र में उनके साथ रेप हुआ। पहली बार की घटना पाकिस्तान की है। इसके बाद सर्वेंट क्वार्टर में उनके साथ गलत काम हुआ।












Click it and Unblock the Notifications