कंगना रनौत के दादा ब्रह्मचंद रनौत का निधन, एक्ट्रेस ने लिखी इमोशनल पोस्ट
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के दादा ब्रह्मचंद रनौत का 90 साल की उम्र में निधन हो गया है। अभिनेत्री ने इस बात की जानकारी ट्वीट करके दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने दादा की तस्वीर शेयर की है। साथ ही बताया है कि वह कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद उनका निधन हो गया। कंगना ने बीती रात अपने ट्वीट में लिखा है, 'आज शाम मैं अपने माता-पिता के घर गई क्योंकि मेरे दादा ब्रह्मचंद रनौत की तबीयत बीते कुछ महीनों से ठीक नहीं चल रही थी, जैसे ही मैं घर पहुंची उनका तब तक निधन हो चुका था।'

अपने ट्वीट में कंगना आगे लिखती हैं, 'वह 90 साल के थे लेकिन फिर भी उनका सेंस ऑफ ह्यूमर गजब का था और हम सब उन्हें डैडी कहते थे। ओम शांति।' कंगना के ट्वीट पर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनके दादा के निधन पर दुख व्यक्त कर रहे हैं। आपको बता दें हाल ही में कंगना ने अपनी फिल्म थलाइवी की शूटिंग भी खत्म कर ली है और इसके बाद वह अपने घर लौटी हैं। उन्होंने शनिवार को इस बात की जानकारी दी थी कि उनकी फिल्म थलाइवी की शूटिंग अब खत्म हो गई है।
ये फिल्म अभिनेत्री से राजनेता बनीं जे जयललिता के जीवन पर आधारित है। कंगना ने शूटिंग खत्म होने पर अपनी टीम के लिए एक इमोशनल नोट भी लिखा था। थलाइवी फिल्म में अरविंद स्वामी, भाग्यश्री और मधू शाह भी निर्णायक भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा कंगना ने हाल ही में फिल्म तेजस की टीम के साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि तेजस की टीम रक्षामंत्री से उनके आशीर्वाद के लिए मिली है। कंगना ने कहा कि उनकी टीम तेजस की स्क्रिप्ट भारतीय वायु सेना को भी दिखाएगी और उनसे कुछ अनुमति लेगी।












Click it and Unblock the Notifications