सतीश कौशिक का Go Air पर यात्रियों को परेशान करने का आरोप, बोले- पैसे देने के बाद भी बेच दी सीट

एक इंस्टाग्राम पोस्ट में सतीश कौशिक ने लिखा कि उनके कार्यालय ने फ्लाइट जी-8 2315 में दो सीटें मध्य सीट के साथ पहली पंक्ति में बुक की थी और इसके लिए 25 हजार का भुगतान भी किया था।

मुंबई, 25 मई: बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक ने बुधवार को यात्रियों को भगाने के लिए गलत तरीके का इस्तेमाल करने पर गो फर्स्ट एयरलाइंस की आलोचना की। उन्होंने गो एयर पर यात्रियों को परेशान करने का आरोप लगाया।

go air

एक इंस्टाग्राम पोस्ट में सतीश कौशिक ने लिखा कि उनके कार्यालय ने फ्लाइट जी-8 2315 में दो सीटें मध्य सीट के साथ पहली पंक्ति में बुक की थी और इसके लिए 25 हजार का भुगतान भी किया था। फ्लाइट 23 जून को मुंबई से देहरादून के लिए थी। उन्होंने आरोप लगाया कि फ्लाइट ने उनके कार्यालय के भुगतान के बावजूद बीच की सीट किसी अन्य यात्री को बेच दी।

ये है मामला

सतीश कौशिक के पोस्ट के अनुसार, गो फर्स्‍ट से जुबिन नाम के शख्‍स ने यह कहकर यात्री की मदद करने की कोशिश कि उसे अगली उड़ान में समायोजित किया जाएगा लेकिन वह यात्री अपने रुख पर अडिग था। विमान के कर्मचारी यात्री के लिए सीट नहीं ढूंढ़ पा रहे थे इसलिए फ्लाइट रुकी हुई थी, ऐसी स्थिति में सतीश कौशिक ने साथी यात्री को सीट देने का निर्णय लिया।

एयरलाइंस ने मांगी माफी

उन्होंने आगे कहा कि जुबिन और एयर होस्टेस जो अपने ही संगठन की गलती से नाराज थे, उन्होंने मुझे धन्यवाद दिया। हालांकि, एयरलाइन ने सतीश कौशिक के पोस्ट पर खेद जताते हुए कहा कि वह जल्द ही मामले को देखेगी।

यह भी पढ़ें- Bad News: Off Air होने जा रहा है The Kapil Sharma Show लेकिन लंबे वक्त बाद TV पर इस शो की वापसी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+