Bad News: Off Air होने जा रहा है The Kapil Sharma Show लेकिन लंबे वक्त बाद TV पर इस शो की वापसी

नई दिल्ली, 07 अप्रैल। सोनी टीवी के बहुचर्चित शो 'द कपिल शर्मा' के बारे में लंबे वक्त से कहा जा रहा है कि ये शो ऑफएयर होने जा रहा है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी लेकिन सोनी टीवी के नए ट्वीट ने ये इशारा कर दिया है कि कपिल के शो को लेकर जो बातें हो रही हैं, वो गलत नहीं है। दरअसल सोनीटीवी के Twitter अकाउंट पर India's Laughter Champion शो के आने में जानकारी दी गई है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि ये ही शो कपिल के शो को रिप्लेस करने वाला है।

'द कपिल शर्मा' शो

'द कपिल शर्मा' शो

आपको बता दें कि 'द कपिल शर्मा' शो पिछले काफी वक्त से टीआरपी चार्ट में पिछड़ा हुआ है और कुछ वक्त से इस शो में मेहमान भी Repeat हो रहे हैं,इसी वजह से शो के निर्माता सलमान खान की कंपनी और सोनी टीवी ने इस शो को ब्रेक देने की सोची है, जिससे शो में कुछ ताजगी आ पाए। ये शो अस्थायी तौर पर ऑफ एयर होने जा रहा है।

कपिल लगभग सवा महीने के लिए यूएस टूर पर हैं

कपिल लगभग सवा महीने के लिए यूएस टूर पर हैं

वैसे इससे पहले कहा जा रहा था कि कपिल लगभग सवा महीने के लिए यूएस टूर पर हैं, इसलिए शो ऑफ एयर होगा , खैरवजह कुछ भी हो इसमें कोई शक नहीं कि कपिल का शो कुछ वक्त के ब्रेक पर जाने वाला है।

कपिल की टीम की ओर इस बारे में कुछ कहा नहीं गया है

कपिल की टीम की ओर इस बारे में कुछ कहा नहीं गया है

ये कपिल के शो का तीसरा सीजन है। फिलहाल कपिल की टीम की ओर इस बारे में कुछ कहा नहीं गया है। मालूम हो कि कपिल के शो में कपिल के अलावा कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह, सुदेश लहरी, कीकू शारदा, सुमोना चक्रवर्ती , चंदन प्रभाकर और अर्चना पूरन सिंह मुख्य रोल निभाते हैं।

India's Laughter Champion शो की वापसी

तो वहीं India's Laughter Champion लंबे वक्त बाद टीवी पर वापसी कर रहा है। बड़े दिन बाद इस शो के जरिए कॉमेडियन की खोज की जाएगी।

कपिल शर्मा, भारती सिंह इन्हीं की देन

मालूम हो कि India's Laughter Champion किसी वक्त पर काफी लोकप्रिय शो हुआ करता था लेकिन कुछ सिंगिग और डांस बेस्ड रियलटी शोज आ जाने के बाद से इस शो ने अपनी लोकप्रियता खो दी जिसके बाद ये शो बंद हो गया।फिलहाल ये एक बार फिर से ये शुरू होने जा रहा है, देखते हैं ये लोगों को आकर्षित कर पाता है या नहीं। खास बात ये बता दें कि कपिल शर्मा, भारती सिंह India's Laughter की ही देन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+