BMC चुनाव 2017 मतगणना: बीजेपी-शिवसेना में जबरदस्त टक्कर, कांग्रेस तीसरे नंबर पर
बीते मंगलवार को 227 सदस्यीय बीएमसी के लिए मतदान हुआ था। मुंबई के अलावा 9 अन्य महानगरपालिकाओं में भी वोटिंग हुई थी।
मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव के परिणाम आ गए हैं। मुंबई में शिवसेना को सबसे ज्यादा 84 सीटें मिलीं हैं लेकिन कोई भी पार्टी स्पष्ट बहुमत नहीं पा सकी। बीजेपी ने दावा किया है उसे कुछ निर्दलीय पार्षदों का साथ मिल रहा है लेकिन फिलहाल गठबंधन को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। मुंबई के अलावा 9 अन्य महानगरपालिकाओं में भी वोटिंग हुई थी। 8 महानगरपालिकाओं में बीजेपी नंबर वन बनी है।

सभी महानगरपालिकाओं के परिणामों पर एक नजर
- 04:30 PM महाराष्ट्र में 10 में आठ महानगरपालिका में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी।
- 04:30 PM शिवसेना ने BMC चुनाव में जीतीं 84 सीटें।
- 04:20 PM आशीष शेलार ने कहा कि बीजेपी को मुंबई में चार निर्दलीयों का भी समर्थन।
- 04:10 PM मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष आशीष शेलार ने आधिकारिक तौर पर बताया कि बीजेपी ने BMC चुनाव में 82 सीटें जीती हैं।
- 04:02 PM शिवसेना ने 84, बीजेपी ने 80, कांग्रेस ने 31, MNS ने 7, एनसीपी ने 9, MIM ने एक, ABS ने एक और अन्य ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की है।
- 04:00 PM मुंबई में 227 में से 225 सीटों पर परिणाम आ गए हैं।
- 03:20 PM मुंबई में शिवसेना ने 77, बीजेपी ने 69, कांग्रेस ने 27, NCP ने 8, MNS ने 4 और सपा ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की।
- 03:05 PM नागपुर, नासिक और पुणे में बीजेपी सबसे आगे।
- 03:00 PM शिवसेना अब 92 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी 77 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
- 02:30 PM मुंबई में शिवसेना की बढ़त बरकरार, बीजेपी 72 सीटों पर आगे।
- 01:30 PM शिवसेना 93 सीटों पर बढ़त बनाए है। बीजेपी 61 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर।
- 01:30 PM BMC चुनाव में कांग्रेस की हार पर संजय निरुपम ने की इस्तीफे की पेशकश।
- 01:29 PM मुंबई में शिवसेना को भारी बढ़त, सीटों पर आगे।
- 01:28 PM BMC चुनाव में 200 सीटों के रुझान आए।
- 12:50 PM मुंबई में शिवसेना को रुझानों में मिली बढ़त को देखकर कार्यकर्ता जीत का जश्न मना रहे हैं।
- 12:42 PM मुंबई बीजेपी प्रमुख आशीष शेलार के भाई विनोद सेलार वार्ड 51 से चुनाव हारे।
- 12:42 PM बीजेपी सांसद किरीट सोमैया के बेटे नील ने वार्ड 108 से जीता चुनाव।
- 12:41 PM मुंबई में BMC चुनाव की 183 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं।
- 12:41 PM मुंबई में बीजेपी 54 सीटों पर बढ़त के साथ दूसरे स्थान पर चल रही है।
- 12:40 PM मुंबई में शिवसेना ने 88 सीटों पर बढ़त बना ली है और बहुमत की ओर तेजी से बढ़ रही है।
- 12:04 PM नागपुर में बीजेपी को 24 सीटों पर बढ़त हासिल।
- 12:03 PM अमरावती में बीजेपी 6 सीटों पर आगे। उल्हासनगर में शिवसेना 9 और बीजेपी 7 सीटों पर आगे।
- 12:02 PM सोलापुर बीजेपी 14 और शिवसेना 12 सीटों पर आगे। कांग्रेस को तीन सीटों पर बढ़त।
- 12:01 PM नासिक में बीजेपी 18 और शिवसेना 7 सीटों पर आगे।
- 12:00 PM ठाणे में शिवसेना 14 सीटों पर आगे,
- 12:00 PM शिवसेना को मुंबई में 80 सीटों पर बढ़त, बीजेपी 45 सीटों पर आगे। कांग्रेस को भी 17 सीटों पर बढ़त।
- 11:33 AM शिवसेना मुंबई की 60 सीटों पर आगे, बीजेपी 35 पर मजबूत।
- 11:32 AM पुणे में 30 और नासिक में 17 सीटों पर बीजेपी आगे। नागपुर में 19 सीटों पर बीजेपी को बढ़त।
- 11:31 AM पुणे, नासिक, अमरावती, नागपुर और पिंपरी में बीजेपी को भारी बढ़त।
- 11:30 AM मुंबई में शिवसेना 58, बीजेपी 34 और कांग्रेस 11 सीटों पर आगे। ठाणे में भी शिवसेना को बढ़त।
- 11:07 AM सोलापुर में शिवसेना को चार सीटों पर बढ़त। नासिक में 5 और पुणे में एक सीट पर आगे। पिंपरी चिंचवाड़ में 4 सीटों पर बढ़त।
- 11:07 AM अकोला में बीजेपी 4 सीटों पर आगे, सोलापुर में 10 सीटों पर बढ़त। नासिक में 6 और पुणें में 23 सीटों पर आगे। पिंपरी चिंचवाड़ में 8 सीटों पर आगे।
- 11:06 AM मुंबई में शिवसेना ने 37 सीटों पर बनाई बढ़त, बीजेपी 25 और कांग्रेस 9 पर आगे।
- 11:05 AM नागपुर में बीजेपी 11 सीटों पर आगे, रुझानों में शिवसेना किसी सीट पर नहीं।
- 11:02 AM मुंबई में कांग्रेस 6, एनसीपी 2 और एमएनएस 3 सीटों पर आगे।
- 11:00 AM मुंबई में शिवसेना 35 सीटों पर आगे, बीजेपी 23 पर मजबूत।
- 10:35 AM मुंबई में शिवसेना 5 सीटों पर आगे जबकि बीजेपी दो सीटों पर आगे चल रही है।
- 10:32 AM पुणे में शिवसेना 3 सीटों पर आगे चल रही है।
- 10:30 AM नागपुर और अमरावती में बीजेपी आगे चल रही है।
शिवसेना और बीजेपी के बीच टक्कर
बीते मंगलवार को 227 सदस्यीय बीएमसी के लिए मतदान हुआ था। शिवसेना की ओर से कराए गए आंतरिक सर्वे में दावा किया था कि पार्टी को 202 में से 110 सीटें मिल रही हैं। वहीं, बीजेपी ने भी जीत का दम भरा था और दावा किया है कि उसे 108 सीटें मिल रही हैं। READ ALSO: यूपी चुनाव 2017 LIVE: 12 जिलों की 53 विधानसभा सीटों पर मतदान
बीजेपी के लिए आखिरी मौके जैसा है चुनाव
देश की सबसे ज्यादा बजट वाली महानगरपालिका बीएमसी का बजट करीब 37 हजार करोड़ का है। बीएमसी चुनाव में इस बार कुल 55 फीसदी वो वोटिंग हुई है। जबकि मतदाताओ की संख्या 91.80 लाख है। शिवसेना और बीजेपी दोनों के लिए यह चुनाव बेहद अहम था। कांग्रेस और मनसे के लिए यहां अस्तित्व बचाए रखने की लड़ाई थी। दोनों ही पार्टियां यहां बेहतर प्रदर्शन करने में नाकाम रही हैं। मनसे का हाल सबसे खराब रहा है और उसे महज सात सीटें मिली हैं।












Click it and Unblock the Notifications