Blinkit-Swiggy से 31 की रात हुए अनोखे ऑर्डर, अंगूर-आलू भुजिया, लिपस्टिक के बाद चौथी चीज जानकर चकरा जाएगा माथा

Blinkit-Swiggy Instamart: 2025 की शुरुआत ने भारत में न्यू ईयर सेलिब्रेशन का एक नया रंग दिखाया। लोग अब पार्टी की तैयारियों के लिए क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स जैसे ब्लिंकिट और स्विगी इंस्टामार्ट (Blinkit and Swiggy Instamart) पर पूरी तरह निर्भर होते जा रहे हैं। इन प्लेटफॉर्म्स ने साबित कर दिया है कि तकनीक के इस युग में कुछ ही मिनटों में घर बैठे मनपसंद सामान मंगाना कितना आसान हो गया है।

नए साल के जश्न में स्नैक्स, ड्रिंक्स और पार्टी एक्सेसरीज की मांग अपने चरम पर रही। साथ ही, कुछ अनोखे और दिलचस्प प्रोडक्ट्स के ऑर्डर्स ने भी सभी का ध्यान खींचा। अंगूर, कंडोम, और यहां तक कि हैंडकफ जैसी चीजों ने यह दिखा दिया कि लोगों के पार्टी प्लान्स कितने विविध और रचनात्मक हो सकते हैं।

Blinkit-Swiggy Instamart

Blinkit और Swiggy Instamart जैसे प्लेटफॉर्म्स पर ऑर्डर्स की बाढ़ ने यह स्पष्ट कर दिया कि अब लोग पारंपरिक शॉपिंग से अधिक ऑनलाइन विकल्पों को चुन रहे हैं। मिनटों में डिलीवरी और सहज प्रक्रिया ने इन सेवाओं को लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बना दिया है। नए साल की पूर्व संध्या पर एक पोस्ट में, ब्लिंकिट के सह-संस्थापक अलबिंदर ढींडसा ने खुलासा किया कि अंगूर मंगलवार सुबह से सबसे अधिक ऑर्डर की जाने वाली वस्तुओं में से एक है।
ये भी पढ़ें: 'इन लोगों से ऐसे ही निपटना पड़ेगा', Blinkit ने हिंदी में भेजा नोटिफिकेशन तो कस्टमर ने लगा दिया संगीन आरोप

गुलाब जामुन से लेकर कंडोम तक ऑर्डर

इन प्लेटफॉर्म्स पर ऑर्डर्स का जो विविधतापूर्ण दायरा देखने को मिला, उसमें अंगूर, कंडोम और यहां तक कि नॉन-अलकोहॉलिस ड्रिंक्स जैसी चीजें भी शामिल थीं। ब्लिंकिट के को-फाउंडर अल्बिंदर ढींडसा ने न्यू ईयर ईव पर एक पोस्ट में बताया कि मंगलवार सुबह से अंगूर सबसे ज्यादा ऑर्डर किया जाने वाला प्रोडक्ट बन गया। उन्होंने कहा, "हमने आम दिनों की तुलना में 7 गुना ज्यादा अंगूर डिलीवर किए हैं। और उन सभी का धन्यवाद जिन्होंने इस परंपरा के बारे में हमें बताया।"

पार्टी स्नैक्स और अजीबोगरीब ऑर्डर्स की बाढ़

जैसे-जैसे पार्टी का मूड बना, चिप्स, सोडा, आलू भुजिया, आइस क्यूब्स, लिपस्टिक और लाइटर सबसे ज्यादा ऑर्डर किए गए। ढींडसा ने यह भी बताया, "एक और चीज जो मैंने कभी नहीं सोची थी कि इतनी मात्रा में ऑर्डर होगी और वो है पुरुषों के अंडरवियर।" इसके अलावा, मिनरल वाटर बॉटल्स, कंडोम और ईनो जैसे प्रोडक्ट्स के भी जमकर ऑर्डर्स आए। रात 10 बजे के आसपास नींबू के ऑर्डर्स में भी उछाल देखा गया।

स्विगी इंस्टामार्ट पर क्या रहा ट्रेंड?

स्विगी इंस्टामार्ट पर दूध, चिप्स, चॉकलेट और पनीर जैसे प्रोडक्ट्स सबसे ज्यादा सर्च किए गए। चिप्स, कोल्ड ड्रिंक्स और सोडा ने सेल्स के रिकॉर्ड तोड़ दिए। करीब 5 लाख पैकेट चिप्स बिके, जो पार्टी सेलिब्रेशन का सबसे बड़ा साथी साबित हुए।

स्विगी के को-फाउंडर फनी किशन ने बताया कि हर 8 में से 1 ऑर्डर कोल्ड ड्रिंक के लिए था। कोला सॉफ्ट ड्रिंक्स की मांग 394 प्रतिशत बढ़ी, जबकि क्लियर सॉफ्ट ड्रिंक्स की डिमांड 941 प्रतिशत तक पहुंच गई। स्विगी इंस्टामार्ट पर नॉन-अल्कोहलिक बीयर की डिमांड में 1542 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।

गेम्स और पजल्स का क्रेज

स्नैक्स और ड्रिंक्स के अलावा लोगों ने गेम्स और पजल्स भी जमकर खरीदे। गेम्स की बिक्री में 600 प्रतिशत का उछाल देखा गया और "Uno" रात का सबसे पसंदीदा गेम बना। 2025 की शुरुआत ने यह दिखा दिया कि कैसे भारत में क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स न्यू ईयर सेलिब्रेशन का अहम हिस्सा बन चुके हैं।
ये भी पढ़ें: देश में सबसे ज्यादा डोसा होता है Swiggy से डिलीवर, अयोध्या-अहमदाबाद नहीं, इस शहर में सबसे अधिक शाकाहारी!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+