'इन लोगों से ऐसे ही निपटना पड़ेगा', Blinkit ने हिंदी में भेजा नोटिफिकेशन तो कस्टमर ने लगा दिया संगीन आरोप
Blinkit Row: ऑनलाइन डिलिवरी एप ब्लिंकिट पर एक ग्राहक ने भाषा को लेकर नई बहस छेड़ दी है। ब्लिंकिट की ओर से जब ग्राहक को हिंदी में मैसेज भेजा गया तो ग्राहक भड़क गया और उसने कंपनी के बिजनेस मॉडल पर ही सवाल खड़ा कर दिया।
दरअसल यह मामला बेंगलुरू का है, जहां एक कस्टमर ने ब्लिंकिट से कुछ सामान ऑर्डर किया था। ब्लिंकिट की ओर से जब डिलिवरी हो गई तो कंपनी ने कस्टम को हिंदी में नोटिफिकेशन भेज दिया, जिसपर ग्राहक भड़क गया।

चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया
कस्टमर ने सोशल मीडिया पर इस नोटिफिकेशन का स्क्रीनशॉट शेयर करके ब्लिंकिट पर गंभीर आरोप लगा डाला। कस्टमर ने सोशल मीडिया पर इस नोटिफिकेशन की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि ब्लिंकिट ने मुझे नुकसान पहुंचाने वाला नोटिफिकेशन भेजा है।
'गया' को धमकीभरा शब्द कहा
ग्राहक का कहना है कि कंपनी ने मुझे गया शब्द लिखकर भेजा है, जिसका कन्नड़ में अर्थ होता है घाव यानि चोट। इस नोटिफिकेशन के बाद ग्राहक ने ब्लिंकिट को मैसेज भेजकर इसपर आपत्ति जताई।
ग्राहक ने कहा कि आपने मुझे विदेशी भाषा में धमकीभरा मैसेज भेजा। मैं डरा हुआ हूं, अगली बार बार आपने ऐसा मैसेज भेजा जिसे मैं पढ़ ना सकूं और समझ ना सकूं तो आपके खिलाफ पुलिस से शिकायत करूंगा।
ब्लिंकिट ने दिया जवाब
जिसके बाद ब्लिंकिट की ओर से इसका जवाब दिया गया। लेकिन ग्राहक ने कहा कि मुझे सिर्फ कन्नड भाषा में बात करने वाले से बात करना है। जिसपर कंपनी की ओर से कहा गया कि हम माफी चाहते हैं कि हम सिर्फ हिंदी या अंग्रेजी में बात कर सकते हैं।
जिसपर ग्राहक ने कहा कि आप बेंगलुरू में क्यों बिजनेस कर रहे हैं। अगर आप यहां की स्थानीय भाषा में बात करने में सक्षम नहीं हैं। बेंगलुरू की आधिकारिक भाषा कन्नड है।
ग्राहक ने ब्लिंकिट कस्टमर केयर से बातचीत का पूरा स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। साथ ही कहा कि इन जैसे लोग जो विदेशी भाषा में बात करते हैं उनके साथ इसी तरह से डील करने की जरूरत है।
सोशल मीडिया ने लगाई क्लास
इस पूरे विवाद पर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। एक यूजर ने कहा कि आप आखिर कन्नड़ में अपनी प्रतिक्रिया क्यों नहीं दे रहे हैं। दूसरे ने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि आपको हिंदी भाषा में कन्नड़ के शब्द क्यों मिल रहे हैं।
एक यूजर ने तो शिकायत करने वाले ग्राह की पूरी सोशल मीडिया की कुंडली खंगाल डाली और कहा कि मैंने देखा कि आप पिछले एक महीने से सिर्फ अंग्रेजी में ही यहां संदेश भेज रहे हैं, ऐसे में विदेशी भाषा की बकवास मत करो।












Click it and Unblock the Notifications