भाजपा नेता का विवादित बयान- देश में इस्लाम तलवार के बल पे आया और बंगाल टीएमसी में लोग तलवार के बल पे जा रहे

इंदौर, 02 नवंबर। पश्चिम बंगाल में लगातार भाजपा के कद्दावर नेता और विधायक पार्टी छोड़कर ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। बंगाल समेत अन्‍य राज्‍यों में टीएमसी का हाथ थामने वाले नेताओं ने भाजपा की मुश्किल बढ़ा दी है। भाजपा नेताओं के पार्टी से बगावत करने पर मध्‍यप्रदेश में भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय का गुस्‍सा संभाले नहीं संभल रहा है। यहीं कारण है कि उन्‍होंने इंदौर में एक बार फिर विवादित बयान दे डाला है।

विजयवर्गीय

मध्‍यप्रदेश भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मंगलवार को इंदौर में कहा कि देश में इस्लाम तलवार के बल पे आया और (पश्चिम) बंगाल में जो लोग टीएमसी में जा रहे हैं, वो तलवार के बल पे जा रहे हैं।

कैलाश विजयवर्गीय ने मी‍डिया को संबोधित करते हुए कहा पश्चिम बंगाल में एक-एक आदमी पर चालीस-पचास केस दर्ज कर दिए गए हैं। जैसे अर्जुन सिंह जी हमारे सांसद हैं। उनके ऊपर 120 केस हैं उन पर हत्‍या, डकैती से लेकर भ्रष्‍टाचार तक के फर्जी केस उन पर लगा दिए गए हैं। हमारे प्रचारक को भी केस में उलझा दिया है। राजस्‍थान में जज की करतूत पर बोले कुमार विश्‍वास- ऐसा उपचार करें कि ऐसे हर लाट साहब के लिए नज़ीर बने

इस प्रकार जब प्रदेश सरकार लोगों को किल करने पर लगी हुई है, तो आदमी वहां कैसे जी पाएगा। इसलिए जो भी टीएमसी में जा रहा है वो तलवार के भय से जा रहा है। देश में जैसे इस्‍लाम तलवार के बल पर आया, उसी प्रकार बंगाल में टीएमसी में लोग तलवार के बल पर ही जा रहे हैं। अंत में विजयवर्गीय ने कहा ये मुझे लगता है ये दोनों घटना एक जैसी ही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+