BJP का निर्देश, राज्य इकाई एक हफ्ते में दाखिल करें प्रवासी मजदूरों को दी जाने वाली सहायता पर रिपोर्ट
नई दिल्ली। कोरोना वायरस संकट में भारत का मजदूर वर्ग इस समय दोहरी मार झेल रहा है। प्रवासी मजदूरों को लॉकडाउन के चलते पहले नौकरीं गवानी पड़ी और अब आजीविका न होने से भुखमरी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इस बीच देशभर से कई ऐसे लोग और संस्थाएं आगे आई हैं, जो इन मजदूरों को उनके घर पहुंचाने और खाने-पीने की चीजे मुहैया करा रही हैं। सत्ता धारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी इस संकट की घड़ी में प्रवासी मजदूरों का जिम्मा उठाया है।

लॉकडाउन की शुरूआत में बीजेपी ने देशभर के पांच करोड़ लोगों को खाना खिलाने का संकल्प लिया, साथ ही जरूरतमंद लोगों को राशन भी उपलब्ध कराया जा रहा था। हाल के दिनों में प्रवासी मजदूरों की समस्याएं बढ़ने के बाद से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यों की इकाई से सहायता की एक रिपोर्ट पेश करने को कहा है। भाजपा ने सभी राज्य इकाइयों को निर्देश दिया है कि वह 7 दिनों के भीतर कोविड-19 संकट के मद्देनजर जरूरतमंद, प्रवासी मजदूरों को दी जाने वाली सहायता पर एक रिपोर्ट दाखिल करें।
Bharatiya Janata Party (BJP) directs all state units to file a report on aid provided to those in need, migrant labourers in view of #COVID19 crisis within 7 days.
— ANI (@ANI) May 20, 2020
बता दें कि कोरोना संकट के दौरान राहत कार्य शुरू करने से पहले ही जेपी नड्डा ने राज्यों की इकाई को निर्देश दिया था कि वह समय-समय पर जरूरतमंद लोगों के लिए किए जाने वाले काम की रिपोर्ट पेश करें। बता दें कि देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले महज 24 घंटों के दौरान 4970 नए पॉजिटिव केस सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 101139 हो गई है। कोरोना वायरस पिछले 24 घंटों में 134 लोगों की जान भी ले चुका है, जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 3163 हो गया है।
यह भी पढ़ें: देश में कोरोना से अब तक 42298 लोग हुए ठीक, लॉकडाउन के चलते रिकवरी रेट 39.62 फीसदी: स्वास्थ्य मंत्रालय












Click it and Unblock the Notifications