देश में कोरोना से अब तक 42298 लोग हुए ठीक, लॉकडाउन के चलते रिकवरी रेट 39.62 फीसदी: स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय

नई दिल्‍ली। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की तरफ से बुलेटिन जारी की गई है। मंत्रालय के ज्‍वाइंट सेक्रेटरी लव अग्रवाल ने बताया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से 42, 298 मरीज ठीक हुए हैं और ये संतोषजनक है। उन्‍होंने बताया कि देश में कोरोना के एक्‍टिव केसों की संख्‍या 61,149 है।

Recommended Video

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कोरोना वायरस के कितने मरीज हुए ठीक, कितने कोरोना संक्रमित|वनइंडिया हिंदी
    देश में कोरोना वायरस से अब तक 42298 लोग हुए ठीक, कुल एक्‍टिव केस की संख्‍या 61,149: स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय


    उन्‍होंने बताया कि यदि विश्व की कुल जनसंख्या को ध्यान में रखा जाए तो कोरोना वायरस के चलते प्रति लाख जनसंख्या पर 62 लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, भारत में देश की प्रति लाख जनसंख्या पर केवल 7.9 लोग ही कोरोना वायरस से प्रभावित हुए हैं।

    मौतों के आंकड़ों पर बोलते हुए लव अग्रवाल ने बताया कि दुनिया की प्रति लाख आबादी पर 4.2 लोगों की मौत हुई है। लेकिन बात अगर भारत की करें तो यहां प्रति लाख जनसंख्या पर केवल 0.2 लोगों की ही मौत हुई है। लव अग्रवाल ने कहा कि दुनिया के अन्य देशों की तुलना में हमारी स्थिति काफी अच्छी है जबकि जनसंख्या के मामले में हम उनसे कहीं अधिक हैं। 15 देशों में भारत के मुकाबले 83 फीसदी मौतें ज्यादा हो रही हैं। अच्छी बात यह है कि भारत में मृत्यु दर काफी कम है।

    उन्‍होंने बताया कि पहले लॉकडाउन के दौरान रिकवरी रेट 7.1 फीसदी था, दूसरे लॉकडाउन के दौरान यह 11.42 फीसदी हुआ। फिर यह बढ़कर 26.59 फीसदी हुआ है। अब रिकवरी रेट 39.62 फीसदी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+