संबित पात्रा ने जारी किए कांग्रेस पार्टी के दस्तावेज, कहा- संकट के समय में पीएम मोदी को बदनाम करने की 'टूलकिट'

मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्विटर पर कांग्रेस के रीसर्च विभाग के दो कथित दस्तावेज पोस्ट किये और उन्हें टूलकिट बताते हुए कहा कि कांग्रेस मोदी जी को बदनाम करने में लगी हुई है

नई दिल्ली, 18 मई। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्विटर पर कांग्रेस के रीसर्च विभाग के दो कथित दस्तावेज पोस्ट किये और उन्हें टूलकिट बताते हुए कहा कि कोरोना संकट के बीच कांग्रेस पार्टी देश को और प्रधानमंत्री को बदनाम करने में लगी हुई है और सेंट्रल विस्टा और कोरोना के कुप्रबंधन को लेकर गलत बयानबाजी कर रही है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, 'बहुत शर्म की बात है...कांग्रेस नेता राहुल गांधी महामारी के इस अवसर का उपयोग पीएम मोदी की छवि को नष्ट करने के लिए करना चाहते हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को इंडियन स्ट्रेन को मोदी स्ट्रेन बुलाने को कहा गया है। विदेशी पत्रकारों के सहारे भारत का नाम बदनाम करने में इन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी है।'

Recommended Video

    ToolKit Case: Sambit Patra ने लगाए आरोप तो Congress ने की FIR दर्ज कराने की मांग | वनइंडिया हिंदी
    Sambit Patra

    कांग्रेस ने किया पलटवार
    वहीं, संबित्र पात्रा के ट्वीट पर कांग्रेस ने तुरंत पलटवार किया। कांग्रेस के नेता और कांग्रेस रीसर्च विभाग के प्रमुख राजीव गौड़ा ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा कोविड के कुप्रबंधन को लेकर टूलकिट का फर्जी प्रोपगेंडा चला रही है और आरोप कांग्रेस पर लगा रही है। हम बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा और संबित पात्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा रहे हैं। जब देश संकट से जूझ रहा है, तब ये लोगों की मदद करने के बजाय इस तरह का झूठ फैला रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के चचेरे भाई का कोरोना से निधन, पंचायत चुनाव में हुए थे संक्रमित

    वहीं गौड़ा ने स्वीकार किया कि सेंट्रल विस्टा पर जो नोट संबित पात्रा ने पोस्ट किया है वह असली लेकिन कोरोना को लेकर जो नोट है वह नकली है। उन्होंने आगे कहा कि किसी ने नकली कॉपी बनाई है। पार्टी को कोई भी कागज भेजने से पहले में सभी कागजातों को बारीकी से देखता हूं। हमारे द्वारा ऐसा कोई दस्तावेज तैयार नहीं किया गया है।

    दस्तावेज में सेट्रल विस्टा पर उठाए सवाल

    कांग्रेस पार्टी ने सेंट्रल विस्टा पर जो दस्तावेज जारी किया है उसमें परियोजना के कारण पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभावों, लॉकडाउन में भी परियोजना का काम जारी रखने, और इस पर खर्ज होने वाले पैसों को लेकर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की गई है। दस्तावेज में बताया गया है कि कैसे इस योजना पर खर्च होने वाले पैसे का इस्तेमाल वैक्सीन की खरीद और गरीब लोगों की मदद के लिए किया जा सकता था।

    वहीं, संबित पात्रा ने दावा किया कि कांग्रेस द्वारा कोविड पर जारी दस्तावेज में कहा गया है कि मोदी की अनुमोदन रेटिंग हाई रही है और संकट और कुप्रबंधन के बावजूद गिरी नहीं है। पात्रा ने आगे कहा कि कांग्रेस इस अवसर का इस्तेमाल उनकी छवि को खराब करने और उनकी लोकप्रियता को खत्म करने के लिए कर रही है। मंगलवार को संबित पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इस टूलकिट को दिखाया। गौरतलब है कि कोरोना काल में कांग्रेस पार्टी कई मुद्दों पर भाजपा को घेरती आई है, फिर चाहे वह सेंट्रल विस्टा का मुद्दा हो, वैक्सीन की कमी का या ऑक्सीजन बेड का।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+