केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के चचेरे भाई का कोरोना से निधन, पंचायत चुनाव में हुए थे संक्रमित

मुजफ्फरनगर, मई 18: केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के चचेरे भाई जितेंद्र बालियान का कोरोना वायरस के संक्रमण से निधन हो गया। वह पंचायत चुनाव में जीत कर ग्राम प्रधान बने थे, लेकिन इसी दौरान कोरोना संक्रमित हो गए थे। जितेंद्र के भाई का ऋषिकेश के एम्स में इलाज चल रहा है। बता दें, जितेंद्र बाल‍ियान केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के ताऊ के लड़के थे। वह ग्राम पंचायत चुनाव में कुटबी गांव से निर्वाचित होकर प्रधान बने थे।

union minister sanjeev balyan cousin lost life due to coronavirus

पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना की चपेट में आए थे जितेंद्र

जितेंद्र बाल‍ियान पंचायत चुनाव के दौरान ही कोरोना की चपेट में आ गए थे। इसके बाद से उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार को उन्‍होंने अंत‍िम सांस ली। उनके भाई भी कोरोना से संक्रम‍ित हैं। ऋषिकेश के एम्स में उनका इलाज चल रहा है। जितेंद्र बालियान की मौत पर यूपी बीजेपी के प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, 'दुःखद! संजीव बालियान जी के ताऊ जी के पुत्र जितेंद्र बालियान जी पुत्र राजेंद्र बालियान का करोना के चलते ऋषिकेश एम्स में उपचार के दौरान निधन हुआ। अभी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपने गांव कुटबी से प्रधान निर्वाचित हुए थे। विनम्र श्रद्धांजलि।'

गांवों में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना का संक्रमण

बता दें, पंचायत चुनाव में अब तक निर्वाचित हुए ग्राम प्रधान समेत कई प्रत्याशियों की मौत हो चुकी है। यूपी के ग्रामीण इलाकों में कोरोना ने तेजी से अपने पैर पसार लिए हैं। गांवों में तेजी से वायरस फैलने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी चिंता जाहिर की है। एक याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने योगी सरकार पर तीखी टिप्पणी की है। हाईकोर्ट ने कहा कि उत्तर प्रदेश के गांवों, छोटे कस्बों मे चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति राम भरोसे है। प्रदेश में सोमवार को कोरोना के 9391 नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा 285 लोगों की मौत भी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+