BJP President: बिहार चुनाव के पहले या बाद कब होगा बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव? सामने आया चौंकाने वाला अपडेट
BJP President: भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर अटकलों का दौर लगातार चल रहा है। राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा है कि अब बिहार विधानसभा चुनाव के बाद ही नए अध्यक्ष का चुनाव होगा। फिलहाल पार्टी पूरा फोकस बिहार विधानसभा चुनाव पर ही लगा रही है। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि नए अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम अब टाला जा रहा है। खबर है कि यह अगले साल तक टल सकता है। मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल लोकसभा चुनाव के बाद ही खत्म होने वाला था।
लोकसभा चुनाव के बाद पहले तो प्रदेशों के संगठनों का चुनाव निपटाया जाना था। उसके बाद संघ और पार्टी हाई कमान के बीच चली लंबी चर्चा और नाम पर सहमति नहीं बन पाने की वजह से अध्यक्ष के चुनाव में और देरी हो गई। अब बीजेपी के सूत्रों के हवाले से ऐसी खबर मिल रही है कि नए अध्यक्ष की नियुक्ति बिहार विधानसभा चुनावों के बाद ही होगी।

BJP President के चुनाव में अभी और समय लगेगा
पहले यह उम्मीद जताई जा रही थी कि बिहार चुनाव से पहले ही नया अध्यक्ष सामने आ सकता है, लेकिन अब ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है। अगले हफ्ते बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है और गृहमंत्री अमित शाह अपनी कोर टीम के साथ बिहार में व्यस्त रहने वाले हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के भी बिहार में कई रैलियां हो सकती हैं। पार्टी हाई कमान कार्यकर्ताओं और संगठन को पूरी तरह से बिहार में सक्रिय रहने का निर्देश दिया है। इसी वजह से पार्टी ने फिलहाल राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव टालने का फैसला किया है।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: BJP का एक्शन प्लान तैयार, धर्मेंद्र प्रधान ने डाला डेरा, अमित शाह मुस्तैदी से करेंगे स्क्रूटनी
माना जा रहा है कि बिहार चुनाव की तैयारियों में व्यस्त पार्टी अपना पूरा फोकस चुनाव तैयारियों और प्रचार में लगाना चाह रही है। माना जा रहा है कि नवंबर में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ सकते हैं। इसके बाद सरकार गठन और दूसरी औपचारिकताएं होंगी। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि संभावना है कि अब नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान अगले साल की शुरुआत में हो सकता है।
जेपी नड्डा का का कार्यकाल रहा है काफी लंबा
जेपी नड्डा जनवरी 2020 से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनका कार्यकाल लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले बढ़ाया गया था। नड्डा का कार्यकाल बढ़ाए जाने के बाद से नए बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव के लिए कई नामों की चर्चा चल रही है। नड्डा के कार्यकाल में ही बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 लड़ा था। फिलहाल अध्यक्ष पद के लिए कई नाम रेस में हैं। इसमें पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर से लेकर राज्यसभा सांसद सुधांशू त्रिवेदी तक का नाम चर्चा में है।
यह भी पढ़ें: Bihar Caste Politics: जातीय समीकरण से उलझी बिहार की सियासत, OBC–EBC की चुनौती में फंसे BJP, RJD और JDU












Click it and Unblock the Notifications