Bihar Chunav: BJP का एक्शन प्लान तैयार, धर्मेंद्र प्रधान ने डाला डेरा, अमित शाह मुस्तैदी से करेंगे स्क्रूटनी

Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों के ऐलान में अब गिनती के दिन बचे हैं। इस बीच चुनावी कमान खुद गृहमंत्री अमित शाह ने संभाल ली है। पार्टी के वरिष्ठ नेता अब जमीन पर पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि तारीखों के ऐलान होने और सीट शेयरिंग को देखते हुए बीजेपी ने खास तैयारी कर ली है। चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान शनिवार से पटना में डेरा डालेंगे और फिर गृहमंत्री अमित शाह भी पटना पहुंचेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, धर्मेंद्र प्रधान पूरे सप्ताह पार्टी कार्यकर्ताओं और सहयोगी दलों के साथ बैठक कर चुनाव की पूरी रणनीति बनाएंगे। धर्मेंद्र प्रधान को पहले भी बिहार में काम करने का अनुभव रहा है। उन्हें प्रदेश की जमीनी हकीकत के बारे में पूरी जानकारी है। नीतीश कुमार के साथ अच्छे संबंधों की वजह से भी उन्हें चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

b

Bihar Chunav के लिए अमित शाह रख रहे मुस्तैदी से नजर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार चुनाव की पूरी जिम्मेदारी अपने हाथ में ले ली है। चुनावी अभियान की प्रगति और सहयोगियों के साथ चल रही चर्चा पर करीब से नजर रख रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, दावा किया जा रहा है कि गृहमंत्री अमित शाह चुनाव से जुड़ी हर बारीक गतिविधि पर नजर रख रहे हैं। लंबे समय बाद उन्होंने किसी राज्य की पूरी जिम्मेदारी उठा ली है। माना जा रहा है कि बिहार चुनाव से मिले मोमेंटम को वह आगे बंगाल तक जारी रखना चाहते हैं। चुनाव तारीखों का ऐलान 10 अक्टूबर तक किया जा सकता है और उससे पहले ही एनडीए की सीट शेयरिंग का भी ऐलान हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: कौन है बच्चा राय? ओवैसी की पार्टी से तेजप्रताप के खिलाफ महुआ से लड़ेगा चुनाव

Amit Shah ने तैयार किया एक्शन प्लान

सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह की योजना अब बिहार में लंबे समय तक रुकने की है। प्रदेश में जिस तरह से चुनाव टीम की तैनाती की गई है, वह पार्टी की रणनीति को भी स्पष्ट कर रहा है। इस बार बीजेपी का मुख्य ध्यान राज्य के गैर-यादव ओबीसी (OBC) और ईबीसी (EBC) वोट बैंक पर होगा। इससे पहले बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में भूपेंद्र यादव पार्टी को पार्टी प्रभारी माना गया था। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय को चुनावी अभियान के नेतृत्व का जिम्मा सौंपा गया था।

BJP की कोशिश जल्द से जल्द सीट शेयरिंग पर बने सहमति

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीजेपी की कोशिश है कि 10 अक्टूबर से पहले एनडीए की सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी जाए। इसके बाद पार्टी पूरा फोकस प्रदेश में चुनाव प्रचार पर लगाना चाहती है। बताया जा रहा है कि सीट शेयरिंग पर सहमति बन गई है। सिर्फ लोजपा (रामविलास) नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ कुछ सीटों पर समझौते के लिए चर्चा चल रही है। फॉर्मूला तय है और इसमें एकाध सीटों पर ही कोई बदलाव हो सकती है।

बताया जा रहा है कि चिराग पासवान के साथ सीटों का मामला तय हो जाने के बाद, जीतन राम मांझी की हम (सेक्युलर) और उपेंद्र कुशवाहा की रालोमो (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) जैसे छोटे सहयोगियों के साथ अंतिम चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: 'किडनी देने वाली बेटी तक का तिरस्कार’, शिवराज ने लालू परिवार पर जमकर साधा निशाना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+