स्वामी ने पीएम को लिखा पत्र, रघुराम राजन पूरी तरह से भारतीय नहीं, तुरंत हटाया जाए पद से

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर के खिलाफ भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने बड़ा हमला बोला है। स्वामी ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में उन्हें तुरंत हटाने की सिफारिश की है। उन्होंने भारत में बढ़ रही बेरोजगारी के लिए रघुराम को जिम्मेदार ठहराया है। स्वामी ने हाल ही में रघुराम राजन को शिकागो भेज देने की भी बात कही थी। बारुद से घिरे हैं आरबीआई गर्वनर रघुराम राजन!

BJP MP Swamy writes to Prime minister to sack RBI governor immediately
स्वामी ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि है कि रघुराम राजन को तुरंत उनके पद से हटाया जाए, उन्होंने आरोप लगाया है कि वह पूरी तरह से भारतीय नहीं हैं और उन्होंने जानबूझकर भारत की अर्थव्यवस्था को नुकसना पहुंचाया है।

रघुराम राजन के बारे में अपनी इस सिफारिश की वजह बताते हुए स्वामी ने लिखा है कि रघुराम राजन ने जानबूझकर भारतीय अर्थव्यवस्था को कमजोर किया है, यही नहीं उनकी वजह से ही देश में महंगाई बढ़ी है। राजन की इन कदमों की वजह से मुझे मजबूर होकर उन्हे हटाने के लिए आपको यह पत्र लिखना पड़ा है।

स्वामी ने लिखा है कि राजन भारत में अमेरिका द्वारा दिये गये ग्रीन कार्ड की बदौलत हैं और वह पूरी तरह से भारतीय नहीं हैं। अपने ग्रीन कार्ड को इसीलिए उन्होंने फिर से रिन्यू कराया है। वह अपने ग्रीन कार्ड को जीवित रखने के लिए हर वर्ष अमेरिका भी जाते हैं।

रघुराम राजन शिकागो विश्वविद्यालय में वित्त विभाग में बतौर प्रोफेसर 1991 से 2013 के बीच कार्यरत रहे। जब उन्होंने अपने काम से छुट्टी ली तो यूपीए की सरकार में 2013 में उन्हें आरबीआई का गवर्नर बनाया गया। उनका कार्यकाल इस वर्ष सितंबर माह में खत्म हो रहा है। रघुराम राजन ने हाल ही में कहा था कि उन्होंने अपनी नौकरी का एक-एक पल इंज्वाय किया है, लेकिन अभी और काम बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+