बारुद से घिरे हैं आरबीआई गर्वनर रघुराम राजन!
लंदन। भारतीय रिजर्व बैंक, आरबीआई के गर्वनर रघुराम राजन ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। हर बार अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले राजन ने इस बार कहा है कि उनके आसपास बारुद फैला और वह इसे समेटने में लगे हैं।
क्यों दिया राजन ने यह विवादित बयान
राजन लंदन के शिकागो बूथ स्कूल में एक चर्चा में हिस्सा ले रहे थे। यहां पर राजन ने 'ब्रिग्जट' के बारे में पूछा गया इस पर उन्होंने जवाब दिया कि वह अपने आस-पास और बारूद नहीं चाहते। जून में ब्रिटेन को यूरोपियन यूनियन से बाहर निकाला जा सकता है और इसी घटना को 'ब्रिग्जिट' नाम दिया गया है।
भारत के साथ ब्रिटेन का व्यापार काफी तेजी से बढ़ सकता है
राजन से पूछा गया कि जो लोग यूरोपीय यूनियन छोड़ना चाहते हैं, वे कई बार भारत का उदाहरण देते हैं। ये लोग कहते हैं कि इस क्षेत्रीय समूह से हटने पर भारत के साथ ब्रिटेन का व्यापार काफी तेजी से बढ़ सकता है। उस समय राजन ने अपने आसपास बारुद होने की बात कही थी।
पहले भी दिया विवादित बयान
आपको बता दें कि राजन ने पिछले दिनों भारतीय अर्थव्यवस्था को अंधों में काना राजा करार दिया था। उनके इस बयान को लेकर देश में काफी विवाद हुआ था। रिजर्व बैंक के गवर्नर के तौर पर राजन का तीन साल का कार्यकाल इस साल सितंबर में पूरा हो रहा है।













Click it and Unblock the Notifications