BJP सांसद मेनका गांधी के पास है करोड़ों की संपत्ति, मॉडलिंग की फोटो देख दिल दे बैठे थे संजय गांधी

नई दिल्ली, 23 जून। देश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार यानी गांधी फैमिली से ताल्लुक रखने वालीं बीजेपी सांसद मेनका गांधी का विवादों से पुराना नाता है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की बहू होने के बावजूद विपक्षी दल भाजपा में शामिल होने वालीं मेनका गांधी इन दिनों पशु चिकित्सक से अभद्रता करने के आरोपों को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर मेनका गांधी को बायकॉट करने की मांग की जा रही है, साथ ही इंडियन वेटरनरी एसोसिएशन ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख इस मामले में मेनका गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

डॉक्टर को धमकाने का कथित ऑडियो वायरल

डॉक्टर को धमकाने का कथित ऑडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से बीजेपी सांसद मेनका गांधी का ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें वह पशु चिकित्सक से फोन पर अभद्रता और अपमानजनक शब्दों में बात कर रही हैं। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद अब मेनका गांधी ट्विटर पर ट्रेंड हो रही हैं। मेनका गांधी के डॉक्टर के प्रति इस रवैये से पशु चिकित्सकों के बीच खासा नाराजगी है। वेटनरी डॉक्टरों के संगठन ने पीएम मोदी से भी कार्रवाई की मांग की है। वहीं ट्विटर पर #मेनकागांधीमाफीमांगे हैशटैग ट्रेंड कर रहा है।

मेनका गांधी के खिलाफ फूटा गुस्सा

मेनका गांधी के खिलाफ फूटा गुस्सा

कथित रूप से डॉक्टर को फोन पर धमकी देने और अभद्र भाषा को लेकर सोशल मीडिया पर मेनका गांधी के खिलाफ गुस्सा बढ़ता जा रहा है। यह पहली बार नहीं है जब मेनका गांधी अपने बयानों को लेकर विवाद का सामना कर रही हैं, कॉन्ट्रोवर्सी से उनका पुराना नाता है। आज हम आपको मेनका गांधी की निजी जिंदगी से जुड़ी कई ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिसके बार में बहुत कम लोग ही जानते हैं। क्या आप जानते हैं कि मेनका गांधी और कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी, देवरानी-जेठानी हैं।

पत्रकार और मॉडल भी थीं मेनका गांधी

पत्रकार और मॉडल भी थीं मेनका गांधी

जी हां, कभी एक पत्रकार और मॉडल रहीं गांधी परिवार की बहू मेनका आज देश के कद्दावर नेताओं में से एक हैं। मेनका गांधी का जन्म 26 अगस्त 1956 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के छोटे बेटे संजय गांधी से शादी की थी। विमान दुर्घटना में संजय गांधी की अचानक मौत के बाद मेनका गांधी ने राजनीति में कदम रखा था। मेनका गांधी एक पत्रकार भी रह चुकी हैं साथ ही साथ उन्होंने शादी से पहले मॉडलिंग में भी बड़ा नाम कमाया था।

पहली नजर में मेनका को दिल दे बैठे थे संजय गांधी

पहली नजर में मेनका को दिल दे बैठे थे संजय गांधी

मॉडलिंग के दौरान ही संजय गांधी को पहली नजर में मेनका गांधी से प्यार हो गया था। मेनका को सिर्फ 17 साल की उम्र में पहला मॉडलिंग ब्रेक मिला, उन्होंने बॉम्बे डाइंग के एक विज्ञापन के लिए शूटिंग की थी। कहा जाता है कि मेनका के कजिन वीनू कपूर और संजय गांधी काफी अच्छे दोस्त थे। साल 1973 में वीनू की शादी की पार्टी में ही संजय और मेनका की पहली मुलाकात हुई थी। इसके एक साल बाद ही 1974 में मेनका और संजय गांधी की सगाई हुई और 23 सितंबर, 1974 में 18 साल की उम्र में मेनका, संजय गांधी की पत्नी बन गईं।

Recommended Video

    Maneka Gandhi के खिलाफ Indian Veterinary Association ने क्यों लिखा PM Modi को पत्र? | वनइंडिया हिंदी
    3 महीने के थे वरुण, जब पिता का हुआ निधन

    3 महीने के थे वरुण, जब पिता का हुआ निधन

    शादी के 5 साल बाद 23 जून, 1980 को संजय गांधी की एक विमान हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, इसके बाद तो मानों मेनका गांधी के संघर्ष की शुरुआत हो गई। पिता की मौत के समय वक्त वरुण गांधी (संजय-मेनका गांधी के बेटे) मात्र 3 महीने के थे। इसके कुछ वर्षों बाद पारिवारिक अनबन के चलते मेनका गांधी ने ना सिर्फ अपना ससुराल छोड़ा बल्कि विपक्षी पार्टी में शामिल होकर अपना राजनीतिक करियर शुरू किया। मेनका गांधी ने पहली बार जनता दल की टिकट से पीलीभीत लोकसभा सीट पर अपना हाथ आजमाया और विजयी भी हुईं।

    कितनी संपत्ति की मालकिन हैं मेनका गांधी

    कितनी संपत्ति की मालकिन हैं मेनका गांधी

    राजनीति में आने के बाद मेनका गांधी की निजी संपत्ति में भी काफी इजाफा हुआ। साल 2019 के लोकसभा चुनाव के नामांकन पत्र में दिए ब्योरे के मुताबिक 2014 की तुलना में उनकी नेटवर्थ में 17 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। 2014 के लोकसभा चुनाव में दिए हलफनामें के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 37.41 कोरोड़ रुपए थी जो 2019 में बढ़कर 54.20 करोड़ रुपए हो गई। रिकॉर्ड के अनुसार मेनका गांधी के पास 24 करोड़ 65 हजार रुपए चल संपत्ति तथा 29 करोड़ 55 हजार रुपए अचल संपत्ति है।

    मेनका के पास नहीं है एक भी कार

    मेनका के पास नहीं है एक भी कार

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार करोड़ों की संपत्ति की मालकिन और संजय गांधी पशु देखभाल केंद्र की अध्यक्ष मेनका गांधी के पास कोई भी निजी वाहन नहीं है और ना ही अपना घर या बंगला है। हालांकि मेनका के पास 40 हजार रुपए की कीमत वाली एक राइफल है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी सांसद के पास तीन किलो 415 ग्राम सोने के आभूषण हैं, इसके अलावा लगभग 85 किलो चांदी भी है। 2019 चुनाव के हलफनामे में दोनों की कीमत 1,52,86,743 रुपए बताई गई थी। उस समय मेनका गांधी ने अपने पास 45 हजार रुपए नगद होने की घोषणा की थी। उन्होंने 5,20,48,717 रुपए शेयर्स और बांड में निवेश किए हैं साथ ही 43,32,746 की बीमा पॉलिसी व बचत है।

    यह भी पढ़ें: Maneka Gandhi : 'गांधी परिवार की विद्रोही' मेनका गांधी के वो विवादित बयान, जिनकी वजह से मचा हल्ला

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+