काशी, अयोध्या की तरह देशभर के धार्मिक स्थलों के लिए PM मोदी उठाएंगे ये बड़ा कदम, BJP के घोषणा पत्र में जिक्र

BJP Manifesto Highlights 2024: आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना घोषणा पत्र यानी 'संकल्प पत्र' जारी कर दिया है।

बीजेपी ने अपने 76 पन्नों के मेनिफेस्टो में धार्मिक और सांस्कृतिक विकास को प्रमुखता दी है। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'विरासत भी विकास भी' का नाम दिया है।

BJP Manifesto Religious

भाजपा ने 'मोदी की गारंटी' के तहत जारी किए इस घोषणा पत्र में वादा किया है, वो देश में काशी और अयोध्या की तरह धार्मिक स्थलों का विकास करेंगे। घोषणा पत्र में कहा गया है कि आने वाले सालों में पीएम मोदी धार्मिक स्थलों के विकास के लिए कई बड़े कदम उठाएंगे।

भाजपा ने घोषणा-पत्र में लिखा है, 'हमारा 'विरासत भी और विकास भी' का दृष्टिकोण एक ऐसे भविष्य को आकार देगा, जिसमें हमारी परंपराएं दुनिया भर के लोगों को प्रेरित और एकजुट करेंगी।'

BJP Manifesto Religious

BJP Manifesto Religious, Cultural: घोषणा पत्र में BJP ने धार्मिक और सांस्कृतिक विकास के लिए क्या-क्या वादे किए हैं?

  • 1. हमारे धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों का विकास करेंगे: भाजपा ने कहा, हम काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से प्रेरित होकर धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास के लिए नई परियोजनाएं शुरू करेंगे।
  • 2. अयोध्या का सर्वांगीण विकास: भाजपा ने कहा, अयोध्या में विश्व भर से करोड़ों श्रद्वालु श्री रामलला के दर्शन करने आ रहे हैं। हम अयोध्या नगरी का सर्वांगीण विकास करेंगे।
BJP Manifesto Religious
  • 3. भारतीय पांडुलिपियों का संरक्षण और अध्ययन करेंगे: भाजपा ने कहा, हम मिशन मोड में सभी भारतीय पांडुलिपियों और पुरालेखों का डिजिटलीकरण करना जारी रखेंगे। हम प्राचीन भारतीय पांडुलिपियों और अभिलेखों पर शोध के लिए एक समर्पित छात्रवृत्ति कार्यक्रम शुरू करेंगे।
  • 4. भारतीय संस्कृति कोष की स्थापना करेंगे: भाजपा ने कहा, हम प्राचीन भारतीय सभ्यता, शास्त्रीय भाषाओं, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए एक फंड स्थापित करेंगे।
  • 5. युगे युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय के निर्माण में तेजी लाएंगे: भाजपा ने कहा, हम युगे युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय के निर्माण में तेजी लाएंगे, जिसमें सदियों का भारतीय इतिहास प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही, हम इसे विश्व प्रसिद्ध संग्रहालयों में से एक बनाने की दिशा में काम करेंगे।
BJP Manifesto Religious
  • 6. सांस्कृतिक आईपी (IP) के संरक्षण के लिए कानूनी मानक विकसित करेंगे: भाजपा ने कहा, हम सांस्कृतिक आईपी के संरक्षण के लिए कानूनी मानक विकसित करने के लिए WIPO और यूनेस्को (UNESCO) जैसे संगठनों के साथ सहयोग करेंगे।
  • 7. भारतीय साहित्यिक रचनाओं का विदेशी भाषाओं में अनुवाद करेंगे: भाजपा ने कहा, हम प्राचीन भारतीय साहित्यिक रचनाओं के विदेशी भाषाओं में अनुवाद और रूपांतरण को प्रोत्साहन देंगे।
  • 8. भारतीय ज्ञान परंपराओं पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन करेंगे: भाजपा ने कहा, हम भारतीय ज्ञान परंपराओं पर एक त्रिवार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करेंगे।
BJP Manifesto Religious
  • 9. एएसआई (ASI) स्मारकों का विकास करेंगे: भाजपा ने कहा, हम 21वीं सदी के लिए हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को तैयार करने के उद्देश्य से एएसआई (ASI) स्मारकों का जीर्णोद्वार और संरक्षण करेंगे।
  • 10. स्वदेश दर्शन प्रोग्राम को मजबूती देंगे: भाजपा ने कहा, हमने पर्यटन स्थलों के व्यापक विकास के लिए स्वदेश दर्शन कार्यक्रम शुरू किया है। हम इस कार्यक्रम को मजबूती देने के लिए राज्य सरकारों के साथ काम करेंगे। हम महत्वपूर्ण संतों और दार्शनिकों की जीवन यात्राओं को शामिल करेंगे।
  • 11. 'वेड इन इंडिया' का प्रोत्साहन करेंगे: भाजपा ने कहा, 'हम भारत की सामाजिक सांस्कृतिक परंपराओं के अनुभव को प्रोत्साहन देने के लिए "वेड इन इंडिया" को बढ़ावा देंगे।'

(नोट: इनपुट भाजपा द्वारा जारी घोषणा पत्र से ली गई है)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+