BJP manifesto: भाजपा का घोषणा पत्र जारी, जानें 'संकल्प पत्र' में जनता के लिए आने वाले 5 साल में क्या-क्या?

BJP manifesto 2024: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना घोषणा पत्र यानी 'संकल्प पत्र' जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र को भाजपा ने 'मोदी की गारंटी' नाम से संबोधन किया है। घोषणा पत्र में भाजपा ने आने वाले 5 सालों में वह जनता के लिए क्या-क्या काम करेंगे और उनका रोडमैप क्या होगा, इसकी जानकारी दी है।

BJP Manifesto Highlights

बीजेपी ने घोषणा पत्र दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में जारी किया। इस संकल्प पत्र का पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और जेपी नड्डा ने विमोचन किया।

इस खास मौके पर पीएम मोदी ने कहा, ''इस संकल्प पत्र में हमने देश के 140 करोड़ नागरिकों का ध्यान रखा है। हम ये सुनिश्ति करेंगे कि कोई भी गरीब भूखा ना सोए..उनका मन और पेट दोनों भरा रहे। ये मोदी की गारंटी है।''

BJP manifesto 2024

भाजपा के घोषणा-पत्र 76 पन्नों का है, इसका PDF आप यहां देख सकते हैं- https://drive.google.com/file/d/1Y8MDZ3sM2nrkWspgXSXeftTatvF8bRj7/view

घोषणा पत्र को लेकर पीएम मोदी की 5 बड़ी बातें

1. पीएम मोदी ने कहा, ''भाजपा ने मेनिफेस्टो की सुचिता को फिर स्थापित किया है। ये संकल्प पत्र विकसित भारत के 4 मजबूत स्तंभ - युवाशक्ति, नारीशक्ति, गरीब और किसान, इन सभी को सशक्त करता है। हमारा फोकस dignity of life पर, quality of lives और निवेश से नौकरी पर है।''

2. पीएम मोदी ने कहा, ''भाजपा सरकार ने गरीबों को 4 करोड़ पक्के घर बनाकर दिए हैं। अब जो अतिरिक्त जानकारियां राज्य सरकारों से मिल रही हैं, उन परिवारों की भी चिंता करते हुए हम 3 करोड़ घर और बनाने का संकल्प लेते हुए आगे बढ़ेंगे। अभी तक हमने सस्ते सिलेंडर घर-घर पहुंचाए हैं, अब हम पाइप से सस्ती रसोई गैस घर-घर पहुंचाने के लिए तेजी से काम करेंगे।''

3. पीएम मोदी ने कहा, '' अब भाजपा ने संकल्प लिया है कि 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा। 70 साल से ऊपर का हर बुजुर्ग, चाहे वो गरीब हो, मध्यम वर्ग का हो या फिर उच्च मध्यम वर्ग से ही क्यों न हो, उन्हें 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।''

4. पीएम मोदी ने कहा, ''मोदी की गारंटी है कि मुफ्त राशन की योजना आने वाले 5 साल तक जारी रहेगी। हम ये सुनिश्चित करेंगे कि गरीब के भोजन की थाली पोषणयुक्त हो, उसके मन को संतोष देने वाली हो और अफोर्डेबल हो, सस्ती हो।''

5. पीएम मोदी ने कहा, ''जिनको किसी ने नहीं पूछा, उनको मोदी पूजता है। यही सबका साथ, सबका विकास का भाव है और यही भाजपा के संकल्प पत्र की आत्मा भी है। 10 सालों में हमने दिव्यांगजनो के लिए अनेक सुविधाएं दी हैं। दिव्यांग साथियों को अब पीएम आवास योजना में प्राथमिकता दी जाएगी, उनकी विशेष जरूरतों के अनुसार उन्हें आवास मिल सके, इसके लिए विशेष रूप से काम किया जाएगा।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+