'लोगों को तय करने दें, वो क्या देखना चाहते हैं', TN में 'The Kerala Story' का शो रद्द पर बोलीं खुशबू सुंदर
तमिलनाडु में द केरल स्टोरी का शो रद्द करने पर बीजेपी नेता खुशबू सुंदर ने राज्य सरकार की निंदा करते हुए कहा कि लोगों को तय करने दें कि वो क्या देखना चाहते हैं।

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य और बीजेपी नेता खुशबू सुंदर ने तमिलनाडु में फिल्म द केरल स्टोरी के विरोध की निंदा की। उन्होंने कहा कि ये जनता को तय करने दिया जाना चाहिए कि वो क्या देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु सरकार ने शो रद्द करने का बहुत ही बेकार कारण बताया है।
5 मई को रिलीज हुई फिल्म द केरल स्टोरी अपने कंटेंट को लेकर विवादस्पद बनी हुई है। वहीं, तमिलनाडु के सिनेमाघरों ने खराब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का हवाला देते हुए फिल्स की स्क्रीनिंग को रोक दिया। जिस पर बीजेपी नेता खुशबू सुंदर ने ट्वीट कर अपना विरोध जताया है।
राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य खुशबू सुंदर ने ट्वीट कर कहा कि इस बात को लेकर हैरान हूं कि जो लोग द केरल स्टोरी का विरोध कर रहे हैं। उन्हें किस बात का डर है? खुलकर सच बोला गया या फिर अनजाने और चुपचाप बरसों तक सच का हिस्सा होने का एहसास होने का डर। ये लोगों को तय करने दीजिए कि वो क्या देखना चाहते हैं। आप दूसरों के लिए ये फैसला नहीं कर सकते हैं। वहीं, तमिलनाडु सरकार ने शो रद्द करने के अधूरे कारण बताए है।
दरअसल, तमिलनाडु थियेटर और मल्टीप्लेक्स ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष टी सुब्रण्यम ने बताया कि द केरल स्टोरी फिल्म को पैन इंडिया मल्टीप्लेक्स ने रिलीज किया, लेकिन ये फिल्म अच्छा कलेक्शन नहीं कर पाई। साथ ही फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन और धमकी के कारण इसकी स्क्रीनिंग रोकने का फैसला किया।
हालांकि ये फिल्म देश के बाकी हिस्सों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने अब तक 36 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications