BJP ने सभी सांसदों को जारी किया थ्री लाइन व्हिप, शनिवार को सदन में मौजूदगी जरूरी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शुक्रवार को अपने सभी सांसदों को तीन लाइन की व्हिप जारी की है। इसके तहत बीजेपी ने अपने सभी सांसदों को निर्देश दिया गया है कि वह लोकसभा में उपस्थित रहें क्योंकि शनिवार को किसी बहुत महत्वपूर्ण संसदीय कार्य पर चर्चा और लोकसभा में पारित करने के लिए समर्थन की जरुरत होगी। बीजेपी ने किसान आंदोलन के बीच सदन की मौजूदा स्थिति को देखते हुए सांसदों को निर्देश यह दिया है। बता दें कि राज्यसभा की कार्यवाही 8 मार्च तक के लिए स्थगित होने के साथ ही आज लोकसभा की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू हुआ।

BJP issues three line whip to all MPs presence in the house on Saturday is necessary

तीन लाइन के व्हिप में बीजेपी ने अपने सांसदों से अनुरोध करते हुए कहा, 'लोकसभा में सभी भाजपा सदस्यों से अनुरोध है कि वे कल सुबह 10 बजे से सदन में सकारात्मक रूप से उपस्थित रहें और संसद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का समर्थन करें।' ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि राज्यसभा 8 मार्च तक स्थगित होने के बाद शनिवार को लोकसभा सुबह 10 बजे से शुरू होगी। ऐसे में बीजेपी कोई संवोधनिक बिल ला सकती है जिसके लिए सदन में सभी बीजेपी सांसदों की मौजूदगी आवश्यक है। इसी क्रम में शुक्रवार को बीजेपी ने सांसदों को तीन लाइन का व्हीप जारी किया है।

बता दें कि शुक्रवार को लोकसभा ने महापत्तन प्राधिकरण विधेयक को राज्यसभा में किए गए संशोधन को स्वीकार कर लिया और इसी के साथ विधेयक को संशोधन के साथ पारित कर दिया गया। इसी बीच भाजपा की सांसद मीनाक्षी लेखी ने शून्यकाल के दौरान लोकसभा में अपना विषय बदलने की अनुमति मांगी, इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने अनुमति दे भी दी। इसके बाद मीनाक्षी लेखी ने लद्दाख के मुद्दे पर बोलते हुए अधीर रंजन की टिप्पणी पर जवाब देना शुरू किया लेकिन ओम बिड़ला ने उन्हें टोका और आगे बोलने की अनुमति नहीं दी।

यह भी पढ़ें: गुजरात में आम आदमी पार्टी को मिलता जनसमर्थन, सूरत में 600 BJP कार्यकर्ताओं ने ज्वॉइन की AAP

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+