राहुल गांधी आखिर क्या छिपा रहे? BJP का दावा विदेश यात्राओं के दौरान कांग्रेस सांसद ने तोड़ा सुरक्षा प्रोटोकॉल

Rahul Gandhi foreign Trip: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विदेश यात्राओं के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप लगाया है। भाजपा का यह दावा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा जारी कथित पत्रों पर आधारित है, छह देशों की विदेश यात्राओं के दौरान राहुल गांधी द्वारा सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्‍लंघन करने का दावा किया है।

ध्‍यान देने वाली बात ये है कि राहुल गांधी को 'जेड-प्लस' श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है, जिसमें अग्रिम सुरक्षा संपर्क (एएसएल) कवर भी शामिल है। इसके तहत लगभग 10-12 सशस्त्र सीआरपीएफ कमांडो उनकी सुरक्षा में तैनात रहते हैं और उनकी यात्रा से पहले स्थानों का निरीक्षण करते हैं।

Rahul Gandhi foreign trip

भाजपा ने मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि राहुल गांधी ने अपनी विदेश यात्राओं के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया। हालांकि, कांग्रेस ने इस आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि सीआरपीएफ के कथित पत्र का समय और उसे सार्वजनिक किए जाने से "परेशान करने वाले" सवाल उठते हैं, खासकर तब, जब राहुल गांधी भाजपा के खिलाफ 'वोट चोरी' अभियान चला रहे हैं।

6 देशों की यात्रा के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल का किया उल्लंघन

हालांकि सीआरपीएफ की इस पर अभी तक कोई प्रति‍क्रिया नहीं आई है। सीआरपीएफ के कथित पत्रों के अनुसार, बल ने राहुल गांधी की दिसंबर 2025 से 6 जुलाई 2025 के बीच 6 देशों की विदेश यात्राओं के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल के उल्लंघन की जानकारी दी है।

इन देशों की यात्राओं के दौरान तोड़ा सुरक्षा प्रोटोकॉल

  • इटली: 30 दिसंबर से 9 जनवरी के बीच यात्रा
  • वियतनाम: 12 से 17 मार्च के बीच यात्रा
  • दुबई: 17 से 23 अप्रैल के बीच यात्रा
  • कतर: 11 से 18 जून के बीच यात्रा
  • लंदन: 25 जून से 6 जुलाई के बीच यात्रा
  • मलेशिया 4 से 8 सितंबर के बीच यात्रा

बिना किसी को सूचित किए राहुल गांधी ने विदेश यात्राएं की

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, सीआरपीएफ के वीवीआईपी सुरक्षा प्रमुख सुनील जून ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे एक पत्र में आरोप लगाया है कि गांधी "बिना किसी को सूचित किए" विदेश यात्राएं कर रहे हैं और सुरक्षा कवर को "गंभीरता से नहीं ले रहे"। रिपोर्ट में अधिकारी के हवाले से यह भी कहा गया है कि वह सीआरपीएफ की 'येलो बुक' में लिखित प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर रहे हैं।

क्‍या होता है येलो बुक प्रोटोकॉल?

'येलो बुक' प्रोटोकॉल के तहत, उच्च-श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त व्यक्तियों को अपनी गतिविधियों, जिसमें विदेश यात्राएं भी शामिल हैं, के बारे में सुरक्षा विंग को पहले से सूचित करना अनिवार्य होता है, ताकि पर्याप्त सुरक्षा तैनाती की जा सके।

"राहुल गांधी आखिर क्या छिपा रहे हैं?"

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "सीआरपीएफ ने राहुल गांधी द्वारा सुरक्षा प्रोटोकॉल के उल्लंघन को हरी झंडी दिखाई है। येलो बुक प्रोटोकॉल के तहत, उच्च श्रेणी की सुरक्षा वाले व्यक्तियों को अपनी गतिविधियों, जिसमें विदेश यात्राएं भी शामिल हैं, के बारे में पहले से सूचना देनी होती है, ताकि तैनाती की जा सके। राहुल ऐसा नहीं करते। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "राहुल गांधी आखिर क्या छिपा रहे हैं?

राहुल गांधी भारत के लोकतंत्र के लिए खतरनाक हैं

अन्य भाजपा नेताओं ने इसे "गंभीर उल्लंघन" बताया और गांधी की गतिविधियों पर संदेह जताते हुए कहा कि वह "भारत के लोकतंत्र के लिए खतरनाक" हैं। सीआरपीएफ द्वारा राहुल गांधी द्वारा विदेशी यात्राओं के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल के उल्लंघन को हरी झंडी दिखाना एक गंभीर उल्लंघन है। राहुल गांधी इन संदिग्ध विदेशी यात्राओं के दौरान किसके आदेशों का पालन कर रहे हैं? राहुल गांधी भारत के लोकतंत्र के लिए खतरनाक हैं!"

कांग्रेस ने किया पलटवार?

इस बीच, कांग्रेस ने इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है, लेकिन वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने सीआरपीएफ के पत्र के समय और उसे सार्वजनिक किए जाने पर संदेह व्यक्त किया। खेड़ा ने एक्स पर पोस्ट किया, "सीआरपीएफ के पत्र का समय और इसे तत्काल सार्वजनिक किया जाना परेशान करने वाले सवाल उठाता है। यह तब आता है, जब राहुल गांधी चुनाव आयोग की मिलीभगत से की गई भाजपा की 'वोट चोरी' के खिलाफ मोर्चा संभाले हुए हैं। क्या यह विपक्ष के नेता को डराने का एक छिपा हुआ प्रयास है, जिन्होंने पहले ही एक और आसन्न खुलासे की घोषणा कर दी है? क्या सरकार उस सच्चाई से घबरा गई है, जिसका वह खुलासा करने वाले हैं?"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+