बीजेपी ने 7 राज्यों व 2 केंद्रशासित प्रदेशों में घोषित किए नए प्रदेश अध्यक्ष, अब कौन बनेगा राष्ट्रीय अध्यक्ष?

BJP Announces New State Presidents: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक बदलाव की दूसरी बड़ी कड़ी के तहत सात राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मिजोरम, पुडुचेरी और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

न्यूज एजेंसी ANI ने भाजपा सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लिए भी प्रदेश अध्यक्षों के नाम अगले कुछ दिनों में तय किए जा सकते हैं। इस कदम के साथ भाजपा 28 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में आंतरिक संगठनात्मक चुनाव पूरे कर लेगी। यह आंकड़ा उन 19 राज्यों से नौ ज्यादा है, जो राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने के लिए जरूरी थे।

BJP Announces New State Presidents

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का 2027 में जीत की हैट्रिक और 60 पार का लक्ष्य, जानिए क्या कहा

सात राज्यों में प्रदेशाध्यक्ष चुनने के बाद अब हर किसी का सवाल है कि भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा? हालांकि पार्टी के शीर्ष पद के चुनाव की औपचारिक घोषणा तब ही होगी, जब उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, दिल्ली और हरियाणा में भी प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष चुनाव पूरे कर लिए जाएंगे।

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्षों की सूची

मध्य प्रदेश - हेमंत खंडेलवाल
महाराष्ट्र - रविंद्र चव्हाण
तेलंगाना - एन. रामचंदर राव
आंध्र प्रदेश - पीवीएन माधव
उत्तराखंड - महेंद्र भट्ट
हिमाचल प्रदेश - राजीव बिंदल
पुडुचेरी - वीपी रामलिंगम
मिजोरम - बाइचुआ
अंडमान-निकोबार - अनिल तिवारी

भाजपा नेतृत्व का मानना है कि इन नियुक्तियों से आने वाले राज्य और लोकसभा चुनावों के लिए संगठन को मजबूत आधार मिलेगा और नई पीढ़ी के नेताओं को आगे लाने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- Maharashtra BJP President: रवींद्र चव्हाण बने महाराष्‍ट्र भाजपा के नए अध्‍यक्ष, पद संभालते के बाद क्‍या बोले?

इधर, पश्चिम बंगाल में भी प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भाजपा के राज्यसभा सांसद समिक भट्टाचार्य ने आज पार्टी के निर्देश पर नामांकन दाखिल किया। उन्होंने कहा, "अभी प्रक्रिया चल रही है। नतीजा आना बाकी है। पार्टी ने कहा था नामांकन करूं, मैंने कर दिया।"

नामांकन के दौरान पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी और मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष तथा केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार भी मौजूद रहे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि इस चरण की नियुक्तियां केंद्रीय नेतृत्व के बदलाव की दिशा में एक अहम कदम हैं। अब भाजपा संगठनात्मक रूप से अगले चुनावी मुकाबलों के लिए पूरी तरह तैयार होने की ओर बढ़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+