उत्तराखंड BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का 2027 में जीत की हैट्रिक और 60 पार का लक्ष्य, जानिए क्या कहा
Uttarakhand BJP new state president Mahendra Bhatt: उत्तराखंड भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने 2027 में जीत की हैट्रिक और 60 पार का लक्ष्य दिया है। इस मौके पर एकसुर में पंचायत के साथ 27 के विधानसभा और 29 के लोकसभा चुनाव में भी प्रचंड जीत दर्ज करने का आह्वान किया गया।
उत्तराखंड भाजपा प्रदेश परिषद में प्रदेश अध्यक्ष के लिए महेंद्र भट्ट भट्ट का सर्वसम्मिति से अनुमोदन किया है। नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा आज हम राज्य में 22 लाख से अधिक सदस्य और 15 हजार से अधिक सक्रिय सदस्य वाले दल बन गए हैं।

कहा- पहले कार्यकाल में पार्टी ने लोकसभा चुनाव से लेकर हरिद्वार पंचायत चुनाव विधानसभा उपचुनाव समेत निकाय चुनाव में प्रचंड जीत हासिल की है। यह सब पीएम मोदी समेत केंद्रीय नेतृत्व के आशीर्वाद और मुख्यमंत्री धामी, कैबिनेट मंत्रियों, सांसदों,विधायक, सभी जनप्रतिनिधियों एवं लाखों कार्यकर्ताओं के दम पर संभव हुआ है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा सरकार के कामों और पार्टी की सक्रियता के चलते इनमें जीतना हमारे लिए कोई बड़ा लक्ष्य नहीं है। बल्कि हमारी कोशिश है कि कोई भी प्रधान क्षेत्र पंचायत पद पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं की चुनावी कोशिश से अछूता न रहें। क्योंकि हमारा उद्देश्य है कि हमारी डबल इंजन सरकार के विकास और कल्याणकारी कार्य गांव में भी नीचे तक पहुंचे। जिसके धरातल में उतरने में कोई भी नकारात्मक और भ्रष्ट जनप्रतिनिधि बाधा नहीं बन सके।
उन्होंने आह्वान किया कि हम सबको एकजुट होकर 27 में जीत की हैट्रिक लगानी है, वो भी 60 पार के लक्ष्य के साथ। जिसके लिए मुझे आप सभी लोगों से बधाई के बजाय आपकी 100 फीसदी प्रयासों के रूप में शुभकामनाएं चाहिए। यह जो लक्ष्य हम तय कर रहे हैं यह संभव नहीं है क्योंकि प्रदेश की जनता, केंद्र की मोदी और राज्य की धामी सरकार के विकास कार्यों को खुली आंखों से देख रही है।
आज हमारे संगठन के कार्यकर्ताओं के सामर्थ्य और कर्मठ था का कोई सानी नहीं है उसे पर सरकार के काम सोने पर सुहागा बन गया है। वहीं विनम्र आग्रह किया कि हम सब, अब न रुकेंगे, न थकेंगे। हम अटल जी की पंक्तियां में काल के कपाल पर भाजपा के जीत की गाथा लिखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications