फेसबुक-व्हाट्सऐप पर बीजेपी-आरएसएस का कंट्रोल, फेक न्यूज फैलाने के लिए करते हैं इस्तेमाल: राहुल गांधी
नई दिल्ली। एक विदेशी न्यूज पेपर में छपी खबर का हवाला देते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी ने बीजेपी और और आरएसएस पर निशाना साधा है। राहुन गांधी ने आरोप लगाया है कि ये दोनों संगठन भारत में फेसबुक और व्हाट्सएप को कंट्रोल करते हैं। वे इसके माध्यम से फर्जी खबरें और नफरत फैलाते हैं। साथ ही इसका इस्तेमाल देश के वोटर्स को प्रभावित करने के लिए भी किया जा रहा है। उन्होंने अपने ट्विटर पर इस खबर को भी शेयर किया है।
Recommended Video

जिस रिपोर्ट का हवाला राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में दिया है उसमें कहा गया है कि भारत में ऐसे कई लोग हैं जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नफरत फैलाते हैं। दरअसल पिछले दिनों अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जनरल ने फेसबुक के कर्मचारियों के हवाले से एक रिपोर्ट शेयर की थी। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत में कई लोगों ऐसे हैं जो सोशल प्लेटफॉर्म के जरिए फेक न्यूज और नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं।
क्या है मामला
अखबार की रिपोर्ट में बीजेपी नेता टी रजा की फेसबुक पोस्ट का जिक्र भी किया गया है। इस पोस्ट में टी राजा ने कहा था रोहिंग्या मुसलमानों को गोली मार देनी चाहिए। मुस्लिमों को देशद्रोही बताया था और मस्जिद गिराने की भी धमकी दी थी। टी राजा के इस पोस्ट का विरोध फेसबुक कर्मचारियों ने किया था। कर्मचारियों ने कहा था कि ये सबकुछ पोस्ट करना कंपनी के नियमों के खिलाफ है। हालांकि इसके बावजूद फेसबुक के भारत में बैठने वाले वरिष्ठ कर्मचारियों ने इस पर कोई एक्शन नहीं लिया था। इसके बाद से फेसबुक कि विश्वसनीयता पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
पीएम मोदी पर भी राहुल ने बोला हमला
इसके अलावा राहुल गांधी ने आज यानी रविवार सुबह एक ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि के सिवाय सभी को भारतीय सेना की क्षमता और शौर्य पर विश्वास है। उन्होंने पीएम मोदी पर आरोप लगाया है कि उनकी कायरता की वजह से ही चीन ने हमारी जमीन ले ली है। राहुल गांधी ने PM मोदी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि सभी को भारतीय सेना की क्षमता और शौर्य पर विश्वास है। सिवाय प्रधानमंत्री के- जिनकी कायरता ने ही चीन को हमारी ज़मीन लेने दी। जिनका झूठ सुनिश्चित करेगा कि वो चीन के पास ही रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications