Wrestlers Harassment: 'मैं गड़बड़ी ठीक कर रहा', Brij Bhushan का दावा, कुश्ती छोड़ हरियाणा लौंटी विनेश फोगाट

Women Wrestlers Harassment Row: महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों वाला मामला, जो 2023 में जंतर-मंतर पर हुए ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ शुरू हुआ था, अब 2026 में नया रूप ले चुका है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पूर्व BJP सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ चल रही सुनवाई के बीच 12 मई को नया ट्विस्ट आया है।

विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) का गोंडा टूर्नामेंट विवाद और बृज भूषण का 'मैं गड़बड़ी ठीक कर रहा हूं' वाला बयान इस पूरे प्रकरण को फिर सुर्खियों में ला दिया है। यह सिर्फ एक खिलाड़ी और फेडरेशन का टकराव नहीं, बल्कि भारतीय खेल व्यवस्था की गहराई, सत्ता के प्रभाव और महिला सुरक्षा के सवालों की जड़ तक जाने वाली कहानी है। आइए विस्तार से समझते हैं 2026 में फिर गरमाया पहलवानों का मुद्दा...

women-wrestlers-harassment-row

क्या है पूरा मामला?

2023 में कई महिला पहलवानों ने बृज भूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ और शक्ति का दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए। इनमें विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया समेत अन्य प्रमुख पहलवान शामिल थे। आरोपों के अनुसार, जब बृज भूषण WFI के अध्यक्ष थे, तब उन्होंने महिला पहलवानों का शोषण किया।

पहलवानों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर लंबा आंदोलन किया। सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की और जांच के बाद चार्जशीट दाखिल की। मुकदमे में बृज भूषण और उनके सहयोगी विनोद तोमर पर IPC की विभिन्न धाराओं के तहत केस चल रहा है। 2024 में कोर्ट ने आरोप तय किए। 2025-26 तक गवाहों के बयान दर्ज हो रहे हैं। हाल ही में राउज एवेन्यू कोर्ट के ACJM अश्वनी पंवार ने SIT सदस्य इंस्पेक्टर संदीप का बयान दर्ज किया। जांच अधिकारी (IO) का बयान 15 और 19 मई 2026 को दर्ज होने वाला है। अभियोजन पक्ष के साक्ष्य लगभग पूरे हो चुके हैं।

विनेश फोगाट की संन्यास से वापसी, टूर्नामेंट की चाहत

मई 2026 में विनेश फोगाट ने सार्वजनिक रूप से खुलासा किया कि वह उन छह महिला पहलवानों में शामिल हैं, जिन्होंने बृज भूषण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा, 'मैं खुद उन छह पीड़ितों में से एक हूं।' विनेश, जो कांग्रेस नेता और हरियाणा विधायक भी हैं, पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद संन्यास ले चुकी थीं, लेकिन अब वापसी का ऐलान किया। उनका लक्ष्य 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक है। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में 10-12 मई को आयोजित नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट उनके कमबैक का पहला मौका था। लेकिन...

9 मई 2026 को WFI ने विनेश को 15 पेज का कारण बताओ नोटिस जारी कर उन्हें टूर्नामेंट से अयोग्य घोषित कर दिया। आरोप लगाए...

  • Anti-doping नियमों का उल्लंघन (retirement notice period)
  • अनुशासनहीनता
  • पेरिस ओलंपिक में वेट कैट इश्यू से भारतीय कुश्ती की छवि खराब होना
  • मिस्ड टेस्ट

WFI अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि नियमों के अनुसार बिना जवाब दिए वे प्रतियोगिता नहीं लड़ सकतीं। विनेश, गोंडा पहुंचीं, पंजीकरण किया, लेकिन खेलने की अनुमति नहीं मिली।

बृज भूषण का बयान: 'मैं गड़बड़ी ठीक कर रहा हूं'

कोर्ट के बाहर मीडिया से बात करते हुए बृज भूषण शरण सिंह ने विनेश पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैं फिलहाल उस गड़बड़ी को ठीक करने में लगा हुआ हूं, जो इस महिला ने फैलाई है। कुश्ती मैच कहां होगा या नहीं, यह मेरे लिए मायने नहीं रखता। यह WFI का अधिकार क्षेत्र है। मैं अध्यक्ष रह चुका हूं, इसलिए कह सकता हूं कि WFI कभी किसी खिलाड़ी को प्रतिस्पर्धा से नहीं रोकता। अगर रोका गया तो वजह जरूर बताई गई होगी। यह बयान विवादास्पद रहा क्योंकि, गोंडा बृज भूषण का गढ़ माना जाता है।

बृज भूषण के बेटे करण भूषण सिंह का पलटवार

करण भूषण सिंह ने गोंडा स्टेडियम पहुंचकर विनेश को 'जाहिल' बताया। उन्होंने कहा कि अगर किसी को बात का बतंगड़ बनाना हो और खबरों में बने रहना हो तो अलग बात है। यहां महिलाएं पूरी तरह सुरक्षित, संतुष्ट और खुश हैं। कोई जाहिल है तो हम सिखा नहीं सकते। हर किसी को अपनी मर्यादा पता होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि अब सभी समस्याएं खत्म हो गई हैं और प्रतियोगिता सुचारू रूप से चल रही है।

कानूनी प्रक्रिया कहां खड़ी है?

  • कोर्ट में गवाहों के बयान चल रहे।
  • बृज भूषण को पहले जमानत मिल चुकी।
  • मामला विचाराधीन होने के बावजूद सार्वजनिक बयानबाजी जारी।
  • विनेश ने कहा कि कोर्ट में उनके बयान दर्ज हो रहे हैं।

आगे क्या?

  • 15-19 मई को कोर्ट में IO का बयान।
  • विनेश का WFI नोटिस का जवाब (14 दिन का समय)।
  • विनेश की LA 2028 की तैयारी।
  • WFI चुनाव और सुधार की मांगें।
Yogi Cabinet Expansion: 'शाख टूट भी सकती है,' UP कैबिनेट विस्तार के बीच Brij Bhushan के निशाने पर कौन?
Yogi Cabinet Expansion: 'शाख टूट भी सकती है,' UP कैबिनेट विस्तार के बीच Brij Bhushan के निशाने पर कौन?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+