NEET UG 2026: '3 मई को परीक्षा 12 मई को रद्द', 10 दिनों की पूरी टाइमलाइन, NTA ने क्या कहा?

NEET UG 2026: पेपर लीक के आरोपों के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को NEET (UG) 2026 परीक्षा रद्द कर दी है। यह परीक्षा 3 मई को हुई थी।अब इस पूरे प्रकरण की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) करेगा। 3 मई को आयोजित इस परीक्षा में देशभर से 22 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। एनटीए जल्द ही दोबारा परीक्षा की नई तारीखें घोषित करेगा।

आपको बता दें कि पहले खबर आई थी कि पेपर लीक राजस्थान के सीकर से हुआ है, हालांकि SOG ने पहले इससे इंकार किया था लेकिन अब राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने स्वीकार किया है कि 'मेन एग्जाम से पहले एक गेस पेपर वायरल हुआ था, जिसमें से करीब 100 से ज्यादा सवाल हूबहू एग्जाम में आए थे।' मालूम हो कि 3 मई को नीट का एग्जाम हुआ था और 12 मई को इसे रद्द कर दिया गया।

NEET UG 2026 Paper Leak

NEET UG 2026: 3 मई को परीक्षा, 12 मई को रद्द होने तक, पूरी टाइमलाइन

  • 3 मई : देशभर में NEET UG 2026 परीक्षा आयोजित हुई। करीब 22 लाख से ज्यादा छात्रों ने एग्जाम दिया। NTA ने इसे "सुरक्षित और निष्पक्ष" बताया था।
  • 6-7 मई: सोशल मीडिया और कोचिंग सर्किल्स में कथित गेस पेपर वायरल होने की चर्चा शुरू हुई। कई छात्रों ने दावा किया कि असली पेपर के सवाल उससे मेल खा रहे हैं।
  • 7 मई: NTA को राजस्थान और अन्य राज्यों से पेपर लीक और अनियमितताओं की शुरुआती शिकायतें मिलीं।
  • 8 मई: मामला गंभीर होने पर जांच एजेंसियों और राजस्थान SOG ने जांच तेज की। कई संदिग्धों की पहचान शुरू हुई।
  • 10 मई: राजस्थान SOG ने छापेमारी और पूछताछ में बड़े खुलासे किए। रिपोर्ट्स में सामने आया कि कथित गेस पेपर के कई सवाल असली पेपर से मैच कर रहे थे।
  • 11 मई: दावा किया गया कि 100 से ज्यादा सवाल हूबहू मिल रहे हैं। इसके बाद छात्रों का विरोध तेज हो गया और देशभर में परीक्षा रद्द करने की मांग उठी।
  • 12 मई : केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद NTA ने आधिकारिक तौर पर NEET UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी। एजेंसी ने कहा कि परीक्षा दोबारा कराई जाएगी और नई तारीख जल्द घोषित होगी।
NEET UG 2026

एनटीए ने क्या कहा?

  • केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से NTA द्वारा बाद में जांचे गए इनपुट के आधार पर और कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा साझा किए गए जांच निष्कर्षों को देखते हुए, यह सुनिश्चित करने के लिए कि प्रणाली में पारदर्शिता बनी रहे, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने भारत सरकार की मंजूरी से, 3 मई 2026 को आयोजित NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया है। अब यह परीक्षा उन तिथियों पर फिर से आयोजित की जाएगी जिनकी सूचना अलग से दी जाएगी।
  • NTA को प्राप्त इनपुट, और कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा साझा किए गए निष्कर्षों को एक साथ देखने पर, यह स्थापित हो गया कि वर्तमान परीक्षा प्रक्रिया को जारी रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती थी। फिर से आयोजित होने वाली परीक्षा की तिथियां, और नए एडमिट कार्ड जारी करने का कार्यक्रम, आने वाले दिनों में एजेंसी के आधिकारिक माध्यमों से सूचित किया जाएगा।
  • भारत सरकार ने आगे यह भी निर्णय लिया है कि इस मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपा जाए, ताकि इसमें लगाए गए आरोपों की व्यापक जांच की जा सके। NTA, ब्यूरो को पूरा सहयोग देगा और जांच के लिए आवश्यक सभी सामग्री, रिकॉर्ड और सहायता उपलब्ध कराएगा।

छात्रों के हित में लिया गया है फैसला: NTA ने जारी किया बयान

  • यह निर्णय छात्रों के हित में और उस विश्वास को बनाए रखने के लिए लिया गया है, जिस पर हमारी राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली टिकी हुई है। एजेंसी इस बात से भली-भांति अवगत है कि परीक्षा को फिर से आयोजित करने से उम्मीदवारों और उनके परिवारों को वास्तविक और काफी असुविधा होगी। NTA इस परिणाम को हल्के में नहीं लेता है। यह निर्णय इसलिए लिया गया है, क्योंकि यदि ऐसा न किया जाता, तो उस विश्वास को और भी अधिक तथा लंबे समय तक रहने वाला नुकसान पहुंचता।
  • मई 2026 के चक्र में पंजीकरण के लिए दर्ज किया गया डेटा, उम्मीदवारी की स्थिति और चुने गए परीक्षा केंद्र-ये सभी विवरण फिर से आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए भी मान्य रहेंगे। इसके लिए किसी नए पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी, और न ही कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क लिया जाएगा। इसके अलावा, जो फ़ीस पहले ही जमा की जा चुकी है, वह छात्रों को वापस कर दी जाएगी और परीक्षा NTA के अपने संसाधनों का इस्तेमाल करके दोबारा आयोजित की जाएगी।
  • जिसमें दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा की तारीखें और दोबारा जारी किए जाने वाले एडमिट कार्ड का शेड्यूल शामिल है, एजेंसी के आधिकारिक माध्यमों से जारी की जाएगी। उम्मीदवारों और अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल इन आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें और सोशल मीडिया पर चल रही बिना पुष्टि वाली ख़बरों पर ध्यान न दें।
यह पढ़ें: NEET UG 2026 Paper Leak से देशभर में भारी बवाल! NTA ने रद्द की परीक्षा, दिल्ली में सड़कों पर उतरे छात्र
यह पढ़ें: NEET UG 2026 Paper Leak से देशभर में भारी बवाल! NTA ने रद्द की परीक्षा, दिल्ली में सड़कों पर उतरे छात्र
यह पढ़ें: NEET UG 2026 Cancelled: पेपर लीक की शिकायतों के बीच रद्द हुई नीट की परीक्षा, अब कब होगा एग्जाम?
यह पढ़ें: NEET UG 2026 Cancelled: पेपर लीक की शिकायतों के बीच रद्द हुई नीट की परीक्षा, अब कब होगा एग्जाम?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+