Himanta Daughter: पिंक साड़ी में नजर आईं सुकन्या सरमा, पापा के फिर से CM बनने पर कही ये दिल छूने वाली बात

असम की राजनीति में आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है। विधानसभा चुनाव 2026 में ऐतिहासिक और प्रचंड जीत के बाद हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। गुवाहाटी के खानपारा स्थित वेटरनरी कॉलेज मैदान में आयोजित इस भव्य समारोह में जहां देश के दिग्गजों का जमावड़ा लगा था, वहीं मुख्यमंत्री की बेटी सुकन्या सरमा ने अपनी सादगी और मुस्कान से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

गुलाबी साड़ी में सजी सुकन्या जब मीडिया के सामने आईं, तो उनका आत्मविश्वास और खुशी देखते ही बन रही थी। आइए जानतें हैं सीएम की बेटी ने इस बड़ी जीत पर क्या कुछ कहा?

Sukanya Sarma

पापा की जीत पर क्या बोलीं सुकन्या सरमा?

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मीडिया एजेंसी ANI से बातचीत में सुकन्या सरमा काफी भावुक और खुश नजर आईं। उन्होंने मुस्कुराते हुए असम की जनता का आभार जताया और कहा कि, 'मैं उन सभी मतदाताओं की बहुत आभारी हूं जिन्होंने मेरे पिता (हिमंता बिस्वा सरमा) को वोट दिया और उन पर अपना भरोसा जताया। असम की जनता का बहुत-बहुत धन्यवाद कि उन्होंने पापा को फिर से मुख्यमंत्री के रूप में सेवा करने का मौका दिया।'

खानापारा में NDA का महा-शक्ति प्रदर्शन

हिमंता बिस्वा सरमा का यह शपथ ग्रहण समारोह एनडीए के जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन का गवाह बना। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन समेत कई केंद्रीय मंत्री और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।

हिमंता बिस्वा सरमा ने अपनी विधानसभा सीट को एक 'किले' में तब्दील कर दिया और 80,000 से अधिक वोटों के रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की। जीत के बाद अपने संबोधन में सीएम ने पिछले एक दशक में पीएम मोदी के नेतृत्व में हुए 'डबल इंजन' विकास को इस सफलता का श्रेय दिया।

Assam: CM हिमंता के साथ इन 4 दिग्गजों ने ली मंत्री पद की शपथ, कौन कितना पढ़ा और किसके पास कितनी दौलत?
Assam: CM हिमंता के साथ इन 4 दिग्गजों ने ली मंत्री पद की शपथ, कौन कितना पढ़ा और किसके पास कितनी दौलत?

कैबिनेट का विस्तार: इन 4 मंत्रियों ने भी ली शपथ

मुख्यमंत्री के साथ-साथ चार अन्य दिग्गज नेताओं ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस नई टीम में अनुभव और क्षेत्रीय संतुलन का तालमेल बिठाया गया है:

  • रामेश्वर तेली (BJP): बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री।
  • अतुल बोरा (AGP): असम गण परिषद के अध्यक्ष।
  • चरण बोरो (BPF): बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के कद्दावर विधायक।
  • अजंता नियोग (BJP): राज्य की सबसे अनुभवी महिला नेता और पूर्व वित्त मंत्री।

वहीं, वरिष्ठ बीजेपी नेता रंजीत कुमार दास को विधानसभा अध्यक्ष (Speaker) के पद के लिए एनडीए का उम्मीदवार बनाया गया है।

NDA का प्रचंड बहुमत: 101 सीटों पर कब्जा

असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे एनडीए के शासन मॉडल पर जनता की मुहर की तरह हैं। 126 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए ने 101 सीटों पर जीत दर्ज कर तीन-चौथाई बहुमत हासिल किया है। इसमें बीजेपी ने अकेले 81 सीटें जीतकर अपनी धाक जमाई है, जबकि सहयोगी दल बीपीएफ (BPF) और एजीपी (AGP) ने 10-10 सीटों पर जीत दर्ज की।

Who is Ajanta Neog: कौन हैं असम कैबिनेट की इकलौती महिला मंत्री अजंता नियोग? एक दर्दनाक हादसे ने बदल दी जिंदगी
Who is Ajanta Neog: कौन हैं असम कैबिनेट की इकलौती महिला मंत्री अजंता नियोग? एक दर्दनाक हादसे ने बदल दी जिंदगी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+