क्या वैक्सीन के जरिये लोगों में माइक्रोचिप प्लांट करा रहे हैं बिल गेट्स, खुद दी सफाई
नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और अरबपति बिल गेट्स ने आखिरकार सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ चल रही साजिशों के लेकर पहली बार मीडिया में बयान दिया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर एक थ्योरी चल रही है जिसमें कहा जा रहा है कि, वह कोविड -19 वैक्सीन के माध्यम से लोगों में माइक्रोचिप्स लगाने की योजना बना रहे हैं। इस चिप के जरिए माइक्रोसॉफ्ट संस्थापक पूरी आबादी की निगरानी करना चाहते हैं।

रूसी नेता ने गेट्स पर लगाए थे आरोप
गेट्स ने सीबीएस न्यूज से कहा कि, वह चाहते हैं कि लोगों तक सच्चाई पहुंचे और जो गलत खबरें चल रही हैं वह खत्म हों। बता दें कि , रूसी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख ने मई में नाराजगी जताते हुए गेट्स पर कुछ योजना बनाने का आरोप लगाए थे। गैनाडी जियोगनोव ने 'पूंजीगत वैश्विकतावाद' एक कॉलम में लिखा था। जिसमें आरोप लगाया था कि, अनिवार्य टीकाकरण योजना हर इंसान में चिप को प्रत्यारोपित करने के लिए तथाकथित वैश्विकवादियों की एक चाल है ताकि उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
Recommended Video

षड्यंत्रकारी थ्योरी को गेट्स ने बताया गतल
गेट्स ने कहा कि वह कोरोनो वायरस महामारी को समाप्त करना चाहते हैं और आशा करते हैं कि जब लोगों को सच पता चलेगा तो ये गलत थ्योरी खत्म हो जाएगी। गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा के नेतृत्व में एक फाउंडेशन कोविड -19 के लिए एक टीका लगाने के लिए काम कर रहा है। फरवरी में, फाउंडेशन ने घोषणा की थी कि वह टीके के अनुसंधान और उपचार के प्रयासों में यूएस $ 100 मिलियन का दान कर रहे हैं।

कोरोना की दवाई के लिए गेट्स ने दी $ 100 मिलियन की मदद
इस बीच, गेट्स द्वारा समर्थित GSK और CureVac कंपनियां संक्रामक रोगों के लिए पांच तथाकथित mRNA आधारित टीके और मोनोक्लोनल एंटीबॉडी विकसित करने पर काम कर रही हैं। टेक दिग्गज गूगल ने हाल ही में कहा था कि यह उन वेबसाइटों और ऐप्स पर प्रतिबंध लगाएगा जो अपनी विज्ञापन तकनीक का उपयोग "खतरनाक सामग्री" पर विज्ञापन चलाने से करते हैं जो कोरोनो वायरस महामारी के दौरान वैज्ञानिक सहमति के खिलाफ हैं।












Click it and Unblock the Notifications