बिहार टॉपर स्कैम: लालकेश्वर प्रसाद और उषा सिन्हा काशी से गिरफ्तार

पटना (मुकुंद सिंह)। इंटर टॉपर घोटाले में बोर्ड अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद और उनकी पत्नी उषा सिन्हा का नाम सामने आने के बाद वह दोनों भूमिगत हो चुके थे। लेकिन आज सुबह एसआईटी की टीम ने उन्हें काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

एसआईटी ने बनारस के काशी में सघन छापेमारी करते हुए इन दोनों को एक साथ गिरफ्तार किया है। अपने काली करतूतों से बिहार के छात्रों का का भविष्य लिखने वाले यह दोनों आरोपी पाप धोने के लिए काशी की गंगा में डुबकी लगाने गए थे लेकिन पुलिस की तत्परता के कारण डुबकी लगाने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

गुप्त सूचना से पता चला कि दोनों बनारस में हैं

आपको बताते चलें कि इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने लगभग दर्जनों जगह छापेमारी की पर इनका कोई सुराग नहीं मिला तभी एसआईटी टीम को एक गुप्त सूचना मिली कि यह दोनों बनारस में है, सूचना मिलते ही बनारस पहुंची एसआईटी की टीम ने आज सुबह उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद इन दोनों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में पटना लाया जा रहा है।

दोनों के खिलाफ कई पुख्ता सबूत

उल्लेखनीय है कि टॉपर घोटाले सामने आने के बाद मामले की जांच की गई जिसमें इन दोनों के खिलाफ कई पुख्ता सबूत मिले थे। जिसके बाद एक एसआईटी टीम का गठन किया गया और इन दोनों की गिरफ्तारी का आदेश जारी कर दिया गया। साथ ही इन दोनों के खिलाफ पुलिस में रेड कॉर्नर नोटिस निकलवाने के लिए भी अर्जी दी थी।

Bihar Toppers Scam: Lalkeshwar singh including wife arrested in varanasi

लालकेश्वर जहां बिहार बोर्ड के अध्यक्ष थे तो उनकी पत्नी उषा सिन्हा जदयू की पूर्व विधायक, इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि इनके द्वारा चलाए जा रहे इस रैकेट में और भी कई लोग शामिल हैं जिनका पर्दाफाश हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+