ड्यूटी पर बॉडी मसाज करवाते हुए मिले 'दरोगा जी', एसपी ने किया सस्पेंड
Recommended Video

पटना। बिहार के एक सब इस्पेक्टर को ड्यूटी के दौरान थाने में बैठकर मसाज कराना भारी पड़ गया। मसाज कराते हुए वीडियो वायरल होने के बाद सब इस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। इस्पेक्टर का नाम जाफर इमाम है। जाफर की पोस्टिंग बिहार के कैमूर जिले के चैनपुर पुलिस थाने में थी। पुलिस स्टेशन में इस्पेक्टर के मसाज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह वीडियो कब का है और किसने रिकॉर्ड किया है।

इंडिया टूडे के पास मौजूद वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस्पेक्टर किस तरह से बिना किसी डर के लोगों के सामने ही अपनी मालिस करा रहा है। दो दिन पहले सामने आए इस वीडियो को देखने के बाद कैमूर के एसपी ने सब इस्पेक्टर को सस्पेंड करते हुए पुलिस लाइन भेज दिया है। कैमूर के एसपी ने अजय प्रसाद ने इंडिया टूडे से बात करते हुए कहा है कि यह वीडियो पुलिस की छवि को नुकसान करने वाला है। इसलिए मालिस कराने वाले इस्पेक्टर को सस्पेंड कर उसको पुलिस लाइन भेज दिया गया है।
बता दें कि पिछले कुछ महीनों से बिहार में क्राइम की कई घटनाएं सामने आई हैं। जिसकी वजह से राज्य की नीतीश कुमार की सरकार विरोधियों के निशाने पर आ गई है। ऐसे में पुलिस का मसाज कराते हुए यह वीडियो आग में घी डालने का काम कर सकता है। इसलिए पुलिस विभाग ने मौका रहते ही सब इस्पेक्टर को सस्पेंड कर पुलिस लाइन हाजिर कर दिया है।
यह भी पढ़ें- जानिए कौन हैं रेहाना फातिमा जिसने सबरीमाला मंदिर में की घुसने की कोशिश
यह भी पढ़ें- भूस्खलन के बाद चीन में रुका ब्रह्मपुत्र नदी का पानी, अरुणाचल प्रदेश पर मंडराया बाढ़ का खतरा












Click it and Unblock the Notifications