जानिए कौन हैं रेहाना फातिमा जिसने सबरीमाला मंदिर में की घुसने की कोशिश
नई दिल्ली। सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने जा रही दो महिलाओं को आज भारी विरोध को बाद उन्हें बेरंग वापस लौटना पड़ा। उन महिलाओं में हैदराबाद की एक महिला पत्रकार कविता जाक्कल और केरल की वुमन एक्टिविस्ट रेहाना फातिमा को पुलिस की घेराबंदी में सबरीमाला के अयप्पा मंदिर में ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन मदिंर के पुजारियों ने कपाट बंद करने की धमकी दे दी, जिसके बाद पुलिस और उन दोनों महिलाओं को वापस लौटना पड़ा। फातिमा के घर कोच्चि में उपद्रवियों ने तोड़ फोड़ भी की है। वुमन एक्टिविस्ट फातिमा इससे पहले भी कई बार चर्चा में आ चुकी हैं।

प्रोफेसर के विरोध में एफबी पर डाली थी फोटो
रेहाना फातिमा का विवादों से गहरा नाता रहा है और यह कोई पहली बार नहीं है, जब वह चर्चा में आई हों। इसी साल मार्च में कोझिकोड के एक प्रोफेसर के शर्मनाक बयान के विरोध में फातिमा ने अपने स्तनों को तरबूज से ढक फेसबुक की अपनी फोटो पोस्ट की थी। हालांकि, कुछ देर बार उसने हटा दी थी। बता दें कि फारूक ट्रेनिंग कॉलेज में प्रोफेसर जौहर मुनव्विर ने एक कार्यक्रम में कहा कि मुस्लिम लड़कियां हिजाब नहीं पहनती हैं और तरबूज के टुकड़े की तरह अपना सीना दिखाती हैं। उन्होंने कहा था कि सीना महिलाओं का ऐसा हिस्सा है जो पुरुषों को आकर्षित करता है और इस्लाम इसे ढककर रखना सिखाता है। फातिमा ने इसका विरोध किया था।

किस ऑफ लव में लिया था हिस्सा
2014 में फातिमा ने मॉरल पोलिसिंग के खिलाफ 'किस ऑफ लव' प्रोग्राम में भाग लिया था। उस दौरान उनके साथी फिल्म निर्माता मनोज के श्रीधर ने किस करते हुए फेसबुक पर एक वीडियो भी शेयर किया था। वहीं, फातिमा अय्यनथल पुलिकली (पारंपिरक ओणम टाइगर डांस) टीम में एकमात्र महिला थी। फातिमा बताती है कि पुरुषों के प्रभुत्व वाली जगहों पर वह प्रस्तुती देना चाहती है।

BSNL में टेक्नीशियन
बीएसएनएल के साथ एक टेक्नीशियन के रूप में काम कर रही है और दो बच्चों की मां फातिम एक आर्ट फिल्म (इका) में भी काम कर चुकी हैं। फिल्म प्रोड्यूसर्स का दावा है कि भारत में बनने वाली यह इंटरसेक्स फिल्म थी। रूढ़ीवादी मुस्लिम परिवार में पैदा हुई फातिमा के फेसबुक पर लिखा है- Break The Rulse.












Click it and Unblock the Notifications