बिहारः फैक्ट्री में लगी आग, पांच की मौत, कई घायल
नालंदाः बिहार के नालंदा में एक फैक्ट्री में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री में ये आग गुरुवार और शुक्रवार की रात लगी। फैक्ट्री में गैर-कानूनी तौर पर पटाखे बनाए जा रहे थे।

फैक्ट्री में आग की खबर के बाद शुक्रवार की सुबह हजारों लोग एकत्रित हो गए। आग के कारणों के बारे में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। कहा जा रहा है कि ये फैक्ट्री इस इलाके में कई दिनों से चल रही थी। फैक्ट्री में कई लोग काम करते थे।
Latest #visuals from Nalanda's Jalalpur where a blast in an illegal firecracker factory killed five & injured several #Bihar pic.twitter.com/ImEyd2KcnF
— ANI (@ANI) March 23, 2018
आग के कारण कई लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: 'चूहे मारने में हुआ घोटाला, 7 दिन में कैसे किया ने कारनामा'












Click it and Unblock the Notifications