बिहार: मुजफ्फरपुर में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या
पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर में अज्ञात हमलावरों ने स्थानीय भाजपा नेता बैजू गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि इस हत्या के पीछे क्या वजह रही है और इसमें किसका हाथ है इस बात को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं है।

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। कुछ लोग इसे राजनीतिक साजिश तो कुछ लोग इसे आपसी रंजीश बता रहे हैं। लेकिन पुलिस की ओर से अभी तक कोई भी बयान नहीं आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। लेकिन हत्यारे घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए हैं।
अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह चेकिंग अभियान शुरू कर दी है। बता दें कि मुजफ्फरपुर में हत्या का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले अपराधियों ने ऐसी कई घटनाओं को अंजाम दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाओं पर पुलिस अभी तक लगाम नहीं लगा पाई है।
यह भी पढ़ें- युवकों ने लड़का-लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में कर दिया वायरल, मचा बवाल












Click it and Unblock the Notifications