युवकों ने लड़का-लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में कर दिया वायरल, मचा बवाल
Damoh News, दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह के जंगल में घूमने गए युवक व युवती के साथ मारपीट व उनका अश्लील वीडियो बना लेने का मामला सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हिंदूवादी संगठनों ने विरोध जताते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा और मामले के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित भाजपा के नेताओं ने एसपी विवेक अग्रवाल एवं एडिशनल एसपी कुशवाहा से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। साथ ही यह बताया कि एक समाज विशेष के युवकों ने इस तरह की हरकत को अंजाम दिया है।
आरोपियों और सोशल मीडिया में इस वीडियो को आगे वायरल करने वाले लोगों एवं ग्रुप एडमिन के खिलाफ कार्रवाई की जाएं। बजरंग दल जिला संयोजक पवन रजक ने बताया कि एसपी ने मामले की जांच करवाकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।












Click it and Unblock the Notifications