फ्लोर टेस्ट: 5 मुस्लिम और 11 यादव विधायक बिगाड़ सकते हैं नीतीश का गणित
जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार जिस तरह से बीजेपी का साथ लेकर सीएम की गद्दी पर काबिज हुए हैं इसको लेकर जेडीयू के करीब 15 से ज्यादा विधायक नाराज बताए जा रहे हैं।
नई दिल्ली। बिहार में भले ही नीतीश कुमार एक बार फिर से बीजेपी के साथ मिलकर मुख्यमंत्री बन गए हों लेकिन उनकी मुश्किलें अभी कम होती नजर नहीं आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार में जेडीयू के कुछ विधायक नीतीश कुमार के इस फैसले से खफा बताए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि फ्लोर टेस्ट के दौरान वो नीतीश कुमार के खिलाफ भी जा सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो कहीं न कहीं बीजेपी-जेडीयू गठबंधन सरकार का पूरा सियासी गणित बिगड़ सकता है।
क्या फ्लोर टेस्ट में बिगड़ेगा नीतीश का खेल

बिहार में हरपल बदल रहा सियासी समीकरण
बिहार की सियासत में अचानक ही जैसे भूचाल सा आ गया है। जिस तरह से नीतीश कुमार ने दो साल पुराने महागठबंधन के अपने साथी आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव का साथ छोड़ा और महज कुछ घंटे में ही अपने पुराने साथी बीजेपी का दामन थामा, इसकी शायद ही किसी ने कल्पना की होगी। ये पूरा घटनाक्रम बहुत तेजी से बदला, नीतीश कुमार ने सीएम के पद से बुधवार शाम इस्तीफा दिया और अगले ही दिन बीजेपी का सहयोग लेकर बिहार के सीएम बन गए। यहां तक तो नीतीश कुमार का दांव सही निकला, शुक्रवार को उन्हें फ्लोर टेस्ट के लिए बुलाया गया। इन सबके बीच अब जैसी खबरें आ रही हैं अगर उस पर गौर करें तो कहीं न कहीं बहुमत परीक्षण के दौरान नीतीश कुमार की पार्टी के कुछ विधायक उनके खिलाफ जा सकते हैं।
Recommended Video


जेडीयू के 16 विधायक नीतीश के फैसले से हैं खफा
जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार जिस तरह से बीजेपी का साथ लेकर सीएम की गद्दी पर काबिज हुए हैं इसको लेकर जेडीयू के करीब 16 से ज्यादा विधायक नाराज बताए जा रहे हैं। जो विधायक नीतीश कुमार के फैसले खफा हैं उनमें 11 यादव विधायक हैं और 5 मुस्लिम विधायक हैं। माना जा रहा है कि उनकी नाराजगी फ्लोर टेस्ट के दौरान नीतीश कुमार का सियासी गणित खराब कर सकते हैं।

शरद यादव और अनवर अली भी नीतीश के फैसले हैं नाराज
खबरों पर गौर करें तो केवल ये विधायक ही नहीं नीतीश कुमार के फैसले से पूर्व जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव भी नाराज हैं। शरद यादव ने महागठबंधन तोड़ने के पक्ष में नहीं थे। जेडीयू के ही एक और बड़े नेता अनवर अली भी नीतीश कुमार के बीजेपी से गठबंधन के खिलाफ हैं। उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर भी कर दी है।

बिहार में बहुमत के लिए 122 विधायकों की जरुरत
फिलहाल बिहार विधानसभा में सीटों का गणित देखें तो जेडीयू के 71 विधायक और बीजेपी के 53 विधायक हैं। दोनों पार्टियों के विधायकों की संख्या मिलाकर देखें तो ये आंकड़ा 124 पहुंचता है। बिहार में सरकार बनाने के लिए 122 विधायकों की जरुरत होती है, जिसे बड़ी आसानी से बीजेपी-जेडीयू गठबंधन पूरा कर लेता है।

बीजेपी-जेडीयू गठबंधन के हैं 124 विधायक
हालांकि जिस तरह से जेडीयू के 11 यादव और 5 मुस्लिम विधायक नीतीश कुमार के फैसले से खफा बताए जा रहे हैं अगर उन्होंने फ्लोर टेस्ट के दौरान विरोध में वोट किया तो नीतीश की रणनीति को बड़ा झटका लग सकता है। फिलहाल सभी को इंतजार नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण का है।












Click it and Unblock the Notifications