Death VIDEO: Shit! Shit! कौन थी 21 साल की Maria? एक भूल, मंगेतर संग हसीन पल बनी मौत, 130 फीट नीचे फेंकी गई

Maria Death VIDEO Viral: ब्राजील के साओ पाउलो राज्य में 13 जून 2026 को एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 21 वर्षीय मारिया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रीटास नाम की युवती बंजी जंप (Rope Jump) करने गई थी, लेकिन स्टाफ की घोर लापरवाही के कारण सुरक्षा रस्सी बंधे बिना ही उसे 40 मीटर (लगभग 130 फीट) ऊंचे पुल से नीचे धकेल दिया गया। नतीजा यह हुआ कि वह सीधे खाई में गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

यह घटना लाइमेरा शहर के पास स्थित पोंते दो एसक्वेलेटो (Skeleton Bridge) पर हुई, जो Decades से परित्यक्त पुल है और एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए अनौपचारिक रूप से इस्तेमाल होता रहा है।

brazil-bungee-jump-death-video

Who Was Maria Eduarda Rodrigues: मारिया कौन थी?

मारिया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रीटास 21 साल की थीं। उन्होंने फिजिकल एजुकेशन और स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन पूरा किया था। वे एक सक्रिय और खुशमिजाज युवती थीं, जो एडवेंचर गतिविधियों का शौक रखती थीं। हादसे से ठीक पहले उन्होंने अपने मंगेतर के साथ यह एक्टिविटी प्लान की थी।

Maria Death Reason: कैसे हुई मौत?

13 जून 2026, सुबह मारिया और उनका मंगेतर Skeleton Bridge पहुंचे। यहां 'Entre Cordas' नाम की प्राइवेट कंपनी Rope Jump का आयोजन कर रही थी। मारिया ने इंस्टाग्राम पर पुल की तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन लिखा कि वह पागल इंसान कौन था जिसने मुझे पुल से कूदने की इजाजत दी? यह उनका आखिरी पोस्ट था।



दो स्टाफ सदस्यों ने मारिया को Superman स्टाइल में उठाकर प्लेटफॉर्म पर ले गए। बिना सुरक्षा हार्नेस और मुख्य रस्सी अटैच किए ही उन्हें पुल के किनारे से लगभग 130 फीट नीचे फेंक दिया। मारिया की मौत हो गई। मौत से पहले के सामने आए वीडियो में साफ सुनाई देता है कि लोग चिल्ला रहे हैं कि A corda! A corda! (रस्सी! रस्सी!)। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मारिया 40 मीटर नीचे खाई में जा गिरीं। फायर ब्रिगेड और पैरामेडिक्स तुरंत पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मौके पर ही मृत घोषित कर दिया। शव को लीगल मेडिकल इंस्टीट्यूट भेजा गया। मंगेतर घटना देखकर शॉक में आ गए। उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें मेडिकल मदद की जरूरत पड़ी।

Brazil Bungee Jumping Accident VIDEO: वीडियो क्यों वायरल हुआ?

घटना को कई प्रत्यक्षदर्शियों ने मोबाइल पर रिकॉर्ड किया। वीडियो में स्टाफ द्वारा युवती को उठाकर फेंकने का क्षण, गिरते समय की चीखें और दर्शकों की दहशत साफ दिख रही है। यह फुटेज दुनिया भर में शेयर हो रहा है और लोगों में गुस्सा तथा दुख दोनों पैदा कर रहा है।

पुलिस कार्रवाई में दोषी कौन? कितने गिरफ्तार?

पुलिस ने तुरंत छह लोगों (5 पुरुष और 1 महिला) को गिरफ्तार किया, जिनमें तीन मुख्य इंस्ट्रक्टर शामिल हैं। उनके खिलाफ लापरवाही से हत्या (Homicide by Negligence) का केस दर्ज किया गया। जांच में सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी, कर्मचारियों की ट्रेनिंग और कंपनी की लाइसेंसिंग की समीक्षा की जा रही है।

लाइमेरा के मेयर मुरिलो फ्लिक्स ने कहा कि नगर परिषद संघीय सरकार से शिकायत करेगी। उन्होंने कहा कि इस परित्यक्त पुल पर वर्षों से जोखिम भरी गतिविधियां चल रही हैं, लेकिन सुरक्षा उपायों की कमी है।

एडवेंचर स्पोर्ट्स में सुरक्षा की अहमियत

यह हादसा एडवेंचर टूरिज्म की डार्क साइड को उजागर करता है। अनौपचारिक ऑपरेटर्स अक्सर पैसे के लालच में शॉर्टकट लेते हैं। जंप से पहले डबल-ट्रिपल चेकिंग जरूरी होती है - हार्नेस, कारबिनर, मुख्य रस्सी और एंकर पॉइंट। विश्व स्तर पर बंजी जंपिंग में मौत के मामले दुर्लभ हैं, लेकिन जब होते हैं तो ज्यादातर मानवीय गलती या उपकरण फेलियर से।

मारिया की मौत एक युवा जीवन की अनमोल कीमत चुकाने का दर्दनाक उदाहरण है। ब्राजील की पुलिस जांच पूरी कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करेगी, उम्मीद है कि इससे भविष्य में ऐसी लापरवाहियां रुकेंगी। परिवार, मंगेतर और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदनाएं।

Thai Princess Death: रहस्यमयी ढंग से हुई बेहोश और फिर थम गईं सासें, खूबसूरत थाई प्रिंसेस की कैसे हुई मौत?
Thai Princess Death: रहस्यमयी ढंग से हुई बेहोश और फिर थम गईं सासें, खूबसूरत थाई प्रिंसेस की कैसे हुई मौत?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+