Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 14 June: भारत vs पाकिस्तान टॉस, Women's T20 World Cup
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: टूर्नामेंट चाहे कोई भी हो लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला दर्शकों को हमेशा उत्साहित करता है। महिला टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच मुकाबला है। बर्मिंघम में इस मैच का टॉस भारतीय टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। हरमनप्रीत कौर ने कहा कि बैटिंग के पिच अच्छी दिख रही है, इस वजह से बैटिंग करने का फैसला लिया है।
हरमनमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इस वजह से अब हर किसी का ध्यान टी20 वर्ल्ड कप में भी है। एक इच्छा यह भी रहती है कि अन्य टीमों से मैचों के बारे में बाद में सोचो लेकिन पाकिस्तान को हराने के बारे में सबसे पहले सोचना है।

भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच टी02 क्रिकेट में अब तक खेले गए मैचों में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच कुल 16 बार टक्कर देखने को मिली है। इन मैचों में भारतीय टीम को 13 बार जीत दर्ज करने का मौका मिला है। पाक ने 3 बार जीत हासिल की है।
भारतीय टीम के लिए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा अच्छा करती आई हैं। इन दोनों के ऊपर ओपन करने का पूरा जिम्मा रहेगा। इन दोनों की शुरुआती पारियां टीम इंडिया की सफलता में काफी अहम रोल निभाती हैं। बाद में कप्तान हरमनप्रीत कौर के अलावा ऋचा घोष के शॉट खास होते हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत महिला (प्लेइंग XI)
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़।
पाकिस्तान महिला (प्लेइंग XI)
गुल फिरोजा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), आयशा जफर, साइरा जबीन, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, फातिमा सना (कप्तान), रमीन शमीम, नशरा संधू, तस्मिया रुबाब, सादिया इकबाल।













Click it and Unblock the Notifications