EXIT POLL: 18-35 साल के करीब आधे वोटर्स को पसंद आया 'जंगलराज का युवराज'
नई दिल्ली। तीसरे और अंतिम चरण के मतदान के साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतरे प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। शनिवार को 78 सीटों पर हुए वोटिंग के साथ ही बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए सफलता पूर्वक मतदान पूरा कर लिया गया। कोरोना वायरस महामारी के बीच हुए चुनाव के लिए भारतीय निर्वाचन ने कई पुख्ता इंतजाम किए थे। बता दें कि साल 2015 में 56 प्रतिशत के मुकाबले इस वर्ष 2 प्रतिशत कम मतदान पड़े। बिहार विधानसभा चुनाव , 2020 में सिर्फ 54 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
Recommended Video

बिहार के युवाओं ने चुना 'जंगलराज का युवराज'
एक बार फिर बिहार में आरजेडी प्रमुख नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के लिए बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने प्रदेश में एक के बाद एक धड़ाधड़ चुनवी रैलियां कीं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकाल कर बिहार पहुंचे और नीतीश कुमार के लिए रैलियां संबोधित कीं। बिहार चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 चुनावी जनसभाएं की। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस और जेडीयू पर जमकर निशाना साथा। पीम मोदी ने तो जेडीयू नेता और महागठबंधन के भावी मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव को 'जंगलराज का युवराज' तक कह दिया था।

पीएम मोदी ने कहा था 'जंगलराज का युवराज'
पीएम मोदी के इस बयान का जेडीयू नेता तेजस्वी यादव ने भी अपने अंदाज में जवाब दिया था। उन्होंने कहा, 'नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और वह कुछ भी बोल सकते हैं।' हालांकि जिस 'राजकुमार' को बीजेपी और आरजेडी अपने ने खतरा नहीं मान रही थी, उसे ही बिहार की जनता से ज्यादा प्यार मिला है। कम से कम अगर एग्जिट पोल में तो बिहार की कुछ ऐसी ही तस्वीर नजर आ रही है। देश के युवा आबादी वाले राज्य बिहार में इस बार चुनाव का अहम मुद्दा बेरोजगारी रहा, और तेजस्वी यादव ने इस समस्या को रैलियों में अपना एजेंडा बताया।

बिहार में 18 से 39 साल के 50.74 फीसदी वोटर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अगर 18 साल से 39 साल तक के वोटरों को युवा के दर्जे में रखा जाए तो बिहार में इस वर्ग के वोटरों की आबादी 50.74 फीसदी है। एक जनवरी 2019 को हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण में यह स्पष्ट हुआ है। इसी के मद्देनजर महागठबंधन का चेहरा तेजस्वी यादव को बनाया गया जिसका उन्हें फायदा भी पहुंचा है। इंडिया टुडे के पोल के मुताबिक बिहार के युवाओं के बीच 'जंगलराज का युवराज' (तेजस्वी यादव) काफी लोकप्रिय हुआ है।

18 से 35 वर्ष की आधी आबादी को तेजस्वी पसंद
बिहार की 18 से 35 वर्ष के करीब आधी आबादी को तेजस्वी यादव पसंद आए हैं। रिपोर्ट की मानें तो 18 से 25 वर्ष के 47 फीसदी वोटरों ने महागठबंधन को चुना जबकि इस आबादी के 34 प्रतिशत वोटरों ने एनडीए को चुना। वहीं, 26 से 35 साल के 47 प्रतिशत मतदाताओं ने तेजस्वी को अपना चेहरा बनाया। तेजस्वी के बिहार चुनाव का मेन एजेंडा इस बार बेरोजगारी और पलायन रहा जिसको राज्य के युवाओं ने भी गंभीरता से लिया है।
यह भी पढ़ें: NewsX Exit Poll: बिहार में NDA को मिल रहीं 120+ सीटें, जानिए तेजस्वी लहर का कैसा रहा असर












Click it and Unblock the Notifications