NewsX Exit Poll: बिहार में NDA को मिल रहीं 120+ सीटें, जानिए तेजस्वी लहर का कैसा रहा असर
नई दिल्ली। बिहार में तीसरे चरण का मतदान समाप्त होती ही 243 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग पूरी हो गई है। 10 नवंबर को वोटों की गिनती के साथ ही उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो जाएगा। इस बीच कई मीडिया संस्थाओं ने एग्जिट पोल निकाला है जिसमें कांग्रेस+जेडीयू महागठबंधन और एनडीए के बीच सीटों को लेकर कांटे की टक्कर होती दिखाई दे रही है। न्यूज एक्स (newsX) के एग्जिट पोल में एनडीए को 124 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि महागठबंधन के खाते में सिर्फ 107 सीटें ही आती दिखाई दे रही हैं। वहीं, एलजेपी 2 और अन्य के हिस्से में 10 सीटें आ सकती हैं।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतरे प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। शनिवार को 78 सीटों पर हुए वोटिंग के साथ ही बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए सफलता पूर्वक मतदान पूरा कर लिया गया। कोरोना वायरस महामारी के बीच हुए चुनाव के लिए भारतीय निर्वाचन ने कई पुख्ता इंतजाम किए थे। बता दें कि साल 2015 में 56 प्रतिशत के मुकाबले इस वर्ष 2 प्रतिशत कम मतदान पड़े। बिहार विधानसभा चुनाव , 2020 में सिर्फ 54 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
बिहार में तब्दीली: तेजस्वी यादव
मतदान को लेकर महागठबंधन की तरफ से सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने लागों से अधिक से अधिक संख्या में अपील की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि " बिहार में तब्दीली की गंगा, गंडक और कोसी बह रही है। बदलाव उफान पर है। सुनहरे भविष्य, चहुंमुखी विकास, विकसित बिहार, अमन, चैन, कायम करने और व्यवस्था परिर्वतन और नए दौर में नए बिहार के निर्माण के लिए मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में जनता को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में बिहार अपने भविष्य पर फैसला लेगा।
यह भी पढ़ें: Bihar Exit Poll 2020: इस बार बिहार में किसकी सरकार, जानिए क्या कहता है Times Now C Voter Survey












Click it and Unblock the Notifications