Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Election Result: तारिक अनवर बोले- कांग्रेस की वजह से नहीं बन सकी महागठबंधन की सरकार

Bihar Election Result: कांग्रेस के अंदर से ही उठी आवाज, तारिक अनवर बोले नेता बोले- हमारी पार्टी की वजह से नहीं बन सकी महागठबंधन की सरकार

नई दिल्ली। बिहार में हुए विधानसभा चुनावों में एनडीए (भाजपा, जदयू, वीआआईपी, हम) ने कड़े मुकाबले में जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस, राजद और वामदलों के गठबंधन की हार हुई है। इस हार को लेकर कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने कहा है कि हमारी पार्टी के कमजोर प्रदर्शन की वजह से महागठबंधन सरकार बनाने से दूर हो गया। अपनी पार्टी के प्रदर्शन पर सवाल करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर ने कहा है कि कांग्रेस को इस विषय पर आत्म चिंतन ज़रूर करना चाहिए कि उस से कहां चूक हुई। कांग्रेस नेता पीएल पूनिया ने भी बिहार में प्रदर्शन को लेकर समीक्षा और आत्ममंथन की बात कही है। उन्होंने कहा कि पार्टी नतीजों का रिव्यू करे ताकि आगे बेहतर प्रदर्शन हो।

Recommended Video

    Bihar Election Results 2020: Tariq Anwar बोले- Congress की वजह से नहीं बनी सरकार | वनइंडिया हिंदी
    कांग्रेस को इस विषय पर आत्मचिंतन करना चाहिए

    कांग्रेस को इस विषय पर आत्मचिंतन करना चाहिए

    तारिक अनवर ने गुरुवार सुबह ट्वीट कर लिखा, हमें सच को स्वीकार करना चाहिए। कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन के कारण महागठबंधन की सरकार से बिहार महरूम रह गया। कांग्रेस को इस विषय पर आत्मचिंतन जरूर करना चाहिए कि उस से कहाँ चूक हुई? वहीं असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के सीमांचल क्षेत्र में पांच सीटें जीने पर अनवर ने कहा कि एमआईएम की बिहार में ये एंट्री कोई शुभ संकेत नहीं है।

    नीतीश को बोले- बकरे की मां कब तक खैर मनाएगी

    नीतीश को बोले- बकरे की मां कब तक खैर मनाएगी

    अनवर ने नीतीश कुमार को लेकर लिखा कि भले ही भाजपा गठबंधन येन केन प्रकारेण चुनाव जीत गया,परन्तु सही में देखा जाए तो बिहार चुनाव हार गया क्योंकि इस बार बिहार परिवर्तन चाहता था। 15 वर्षों की निकम्मी सरकार से छुटकारा और बदहाली से निजात चाहता था। भाजपा की मेहरबानी रही तो नीतीश कुमार इस बार अंतिम रूप से मुख्यमंत्री का शपथ लेंगे। देखते हैं बकरे की माँ कब तक खैर मनाएगी।

    क्यों उठ रहे हैं कांग्रेस पर सवाल

    क्यों उठ रहे हैं कांग्रेस पर सवाल

    बिहार विधानसभा चुनाव में नतीजों में एनडीए के दल भाजपा को 74, जनता दल यू को 43, वीआईपी को चार, हम को चार सीटों पर जीत मिली है। एनडीए की कुल 125 सीटों पर जीत हुई। महागठबंघधन ने 110 सीटें जीती हैं। राष्ट्रीय जनता दल को 75 सीटों पर जीत मिली है। राजद की सहयोगी कांग्रेस ने 19 सीटें जीती हैं। वामदलों ने भी कांग्रेस और राजद के साथ चुनाव लड़ा है। भाकपा माले को 12 सीटों पर जीत मिली है। सीपीआई और सीपीएम दो-दो सीटें जीतने में कामयाब रही हैं।

    राजद की अगुवाई वाले गठबंधन में 70 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस को सिर्फ 19 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस के मुकाबले वामदलों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि कांग्रेस की अगर10-12 सीटें और होती तो परिणाम उल्टा हो सकता था।

    ये भी पढ़ें- Bihar Election Result 2020: NDA की जीत में महिला वोटरों की रही बड़ी भूमिका, आखिरी चरण में पलटी बाजी

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+