बिहार चुनाव 2020: BJP ने जताई आपत्ति, कहा 'चुनाव प्रचार में PM मोदी की तस्वीर का इस्तेमाल न करें LJP'
नई दिल्ली। भाजपा (BJP) ने लोजपा (LJP) को आगामी 28 अक्टूबर से घोषित तीन चरणों के बिहार विधानसभा चुनावों के प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरों का इस्तेमाल करने पर एतराज जताया है। दरअसल, एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान ने बिहार चुनाव के लिए प्रचार के दौरान एनडीए के साथ एकजुटता दिखाने और बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (यू) प्रमुख नीतीश कुमार के खिलाफ मुहिम के तहत पीएम मोदी की छवि का उपोग कर रहे थे।

Recommended Video

LJP को रोकने के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिख सकती है बीजेपी
माना जा रहा है कि एलजेपी को चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी के नाम का उपयोग करने से भाजपा के एक शीर्ष पदाधिकारी ने कहा कि इस आशय का एक पत्र चुनाव आयोग को दिया जा सकता है। भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी की तस्वीर या उनके भाषणों के इस्तेमाल के खिलाफ है, क्योंकि अब एलजेपी गठबंधन में नहीं है।

चुनाव के दौरान जदयू को शर्मिंदगी का सामना न करना पड़ेः बीजेपी
गौरतलब है मंगलवार दोपहर भाजपा नेताओं और सीएम नीतीश कुमार के बीच बैठक के दौरान यह मामला चर्चा में आया था। जद (यू) के सूत्रों ने कहा कि पार्टी ने पहले भी भाजपा के शीर्ष अधिकारियों के सामने इस मामले को उठाया था। वहीं, भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी ने स्पष्ट किया था कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग चुनाव लड़ेगा। बीजेपी नेता ने आगे कहा कि गठबंधन की राजनीति के सिद्धांतों के अनुसार पार्टी सुनिश्चित कर रही है कि चुनाव के दौरान जदयू को शर्मिंदगी का सामना न करना पड़े।

जेडीयू में एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान के रुख को लेकर भारी नाराजगी है
उल्लेखनीय है जदयू में एलजेपी के रुख को लेकर भारी नाराजगी है। केंद्रीय गृह मामलों के मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पिछले साल ही नीतीश कुमार के नेतृत्व में एडीए के बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। बीजेपी ने यह भी दावा किया है कि चुनाव प्रचार के दौरान एनडीए में केवल सहयोगियों को ही मोदी सरकार की केंद्रीय योजनाओं और नीतियों का उल्लेख करने की अनुमति होगी।

पहली बार भाजपा ने LJP के आउट ऑफ टर्न की घोषणा के बाद रुख सख्त किया
यह पहली बार है जब एलजेपी चीफ चिराग पासवान के आउट ऑफ टर्न की घोषणा के बाद भाजपा ने अपना रुख सख्त किया है। एक बयान में चिराग पासवान ने कहा था कि बिहार में चुनावों के बाद भाजपा-एलजेपी की सरकार होगी। साथ ही, मतदाताओं से जद (यू) के उम्मीदवारों का समर्थन करके एक भी वोट बर्बाद नहीं करने का आग्रह भी किया था।

सोमवार को चिराग पासवान ने मतदाताओं को एक खुला पत्र लिखा था
यही नहीं, गत सोमवार को चिराग पासवान ने मतदाताओं को फिर एक खुला पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने नीतीश सरकार के सात संकल्प विकास कार्यक्रम, जेडीयू के अपने सहयोगियों के प्रति दृष्टिकोण और नौकरशाही के अत्यधिक प्रभाव पर जमकर हमला किया था। पहले एलजेपी ने राज्य-स्तर के वैचारिक मतभेद का हवाला देकर विधानसभा चुनाव में अकेले चुनाव लड़ने को प्राथमिक कारण बताया था।

जेडीयू नेताओं के एक वर्ग ने एनडीए से एलजेपी को हटाने की मांग की
एलजेपी प्रमुख ने कहा था कि वह बिहार के विजन डॉक्यूमेंट को लागू करना चाहती थी, जिस पर वह जद (यू) के साथ है। हालांकि केंद्र में भाजपा के साथ हमारा मजबूत गठबंधन है और बिहार में भी हम इस सहयोग को जारी रखना चाहते हैं। हमारे संबंधों में कोई खटास नहीं है। वहीं, जेडीयू नेताओं के एक वर्ग ने सोमवार को एनडीए से एलजेपी को हटाने की मांग की कि एनडीए सरकार में उपभोक्ता मामलों, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान को मोदी कैबिनेट से हटा दिया जाए।

243 सदस्यीय बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तीन चरणों में होंगे मतदान
चुनाव आयोग की घोषणा के मुताबिक 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तीन चरणों में आगामी 28 अक्टूबर और 3 नवंबर और 7 नवंबर को मतदान होंगे और चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications