बिहार में NDA की प्रेस कांफ्रेंस आज, उम्मीदवारों की लिस्ट एक साथ जारी करेंगी भाजपा और जदयू
पटना। भाजपा की अगुवाई वाले राजनीतिक धड़े एनडीए की आज बिहार में प्रेस कांफ्रेंस है। जिसमें भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टी जदयू बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेंगे। माना जा रहा है कि, इस कांफ्रेस में भाजपा और जदयू अपने-अपने उम्मीदवारों की साझा घोषणा करेंगी। किंतु इससे एक दिन पहले ही, यानी कि सोमवार को जदयू ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के साथ ही उन्हें सिंबल देना शुरू कर दिया था। जबकि, आज भाजपा अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करेगी।

मालूम हो कि, सीट शेयरिंग को लेकर चली खींचतान और लोजपा के गठबंधन से बाहर जाने के बाद एनडीए की यह पहली प्रेस कांफ्रेस है। अंदरखाने से इसी बीच यह बात बाहर निकलकर आई है कि, जदयू से नजदीकी बनाए रखने के लिए भाजपा इस विधानसभा चुनाव में पूरी तरह से लोजपा से दूरी बनाए रखेगी। उधर, लोजपा नेता चिराग पासवान कह रहे हैं कि, वे भाजपा से नजदीकी बनाए रखेंगे। वो कह रहे हैं कि सरकार भाजपा और लोजपा की ही बनेगी बिहार में। चिराग ने जदयू को वोट न देने की अपील जनता से की है। वहीं, भाजपा की स्ट्रेट्जी है कि, जदयू के साथ संबंधों में कोई खटास न आए और इसके लिए राजग को कमजोर करने वाले दलों पर भी निशाना साधा जाएगा।
जदयू इन उम्मीदवारों को दे चुकी सिंबल
राजद की तरह ही सत्ताधारी पार्टी जदयू भी अब तक काफी उम्मीदवारों को पार्टी के सिंबल दे चुकी है। यह सूची इस प्रकार है-
नवादा में कौशल यादव, दिनारा में जय कुमार सिंह, बरबीघा में सुदर्शन, मोकामा में राजीव लोचन, झाझा में दामोदर रावत, करगहर में वशिष्ठ सिंह, सूर्यगढ़ा में रामानंद मंडल, जगदीशपुर में कुसुम लता सिंह, अगियांव में प्रभु राम, कुर्था में सत्यदेव कुशवाहा, बेलहर में मनोज यादव, जमालपुर में शैलेश कुमार, नोखा में नागेंद्र चंद्रवंशी, सुल्तानगंज में ललित कुमार मंडल, चेनारी में ललन पासवान, घोसी में राहुल कुमार, चकाई में संजय प्रसाद, मसौढ़ी में नूतन पासवान, रफीगंज में अशोक सिंह। इसी तरह शेरघाटी में विनोद यादव, अमरपुर में जयंत राज, जहानाबाद में कृष्णनंदन वर्मा, पालीगंज में जयवर्धन।












Click it and Unblock the Notifications