IndiaToday-Axis Exit poll: बिहार में किसकी सरकार, जानिए सबसे भरोसेमंद एग्जिट पोल का रिजल्ट

नई दिल्ली। बिहार की सत्ता में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। पिछले 15 सालों से मुख्यमंत्री रहे आरजेडी प्रमुख नीतीश कुमार के हाथों से इस बार सत्ता जाती दिखाई दे रही है। इंडिया टुडे एक्सिस (IndiaToday-Axis) के एग्जिट पोल में बिहार की सत्ता में बदलाव की लहर दिखाई दे रही है। एग्जिट पोल के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस बार के विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा वोट शेयर महागठबंधन (MGB) का रहा है। जेडीयू+कांग्रेस गठबंधन को 44 प्रतिशत वोट शेयर मिला है जबकि एनडीए को 39 फीसदी वोट से ही संतोष करना पड़ सकता है। वहीं, सीटों की बात करें तो वहां भी MGB ने एनडीए को पीछे छोड़ दिया है। 10 नवंबर को एनडीए के हिस्से में 69 से 91 सीटें आने का अनुमान है तो वहीं, महागठबंधन को 139 से 161 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत मिलने की भी उम्मीद है। इसके अलावा चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी को 3 से 5 और अन्य को भी 3 से 5 सीटें मिल सकती हैं।

Recommended Video

      Bihar Exit Poll 2020: बिहार में किसकी बन रही है सरकार ? | वनइंडिया हिंदी
      bihar assembly election IndiaToday-Axis Exit poll Whose government in Bihar

      मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार तेजस्वी यादव की लहर में एनडीए को बड़ा झटका लगा है। चुनाव नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल में महागठबंधन बिहार में सरकार बनाती नजर आ रही है। इंडिया टुडे-एक्सिस-माय-इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक महागठबंधन को अधिकतम 161 मिलने की उम्मीद है, जबकि सरकार बनाने के लिए मैजिक नंबर सिर्फ 122 है। वहीं एनडीए इस बार बिहार की जनता का भरोसा जीतने में नकाम साबित हुई है, इस बार आरजेडी+बीजेपी गठबंधन 100 से भी कम सीटों पर सिमट सकता है।

      यानी पिछले 15 सालों से बिहार के मुख्यमंत्री और एनडीए की अगुवाई करने वाले नीतीश कुमार को सबसे अधिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। बता दें कि अपने एक बयान में खुद नीतीश कुमार ने कहा था कि उनका यह आखिरी विधानसभा चुनाव हो सकता है, गौरतलब है कि 10 नवंबर को बिहार को उसका नया मुख्यमंत्री मिल सकता है। बिहार चुनाव में इस बार राजद सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, उसके बाद भारतीय जनता पार्टी दूसरे नंबर की पार्टी बनती दिख रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजद को 94 से 106 सीटें मिलती दिख रही हैं वहीं भाजपा सिर्फ 38 से 50 सीटों पर सिमट सकती है।

      यह भी पढ़ें: NewsX Exit Poll: बिहार में NDA को मिल रहीं 120+ सीटें, जानिए तेजस्वी लहर का कैसा रहा असर

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+