BB14: रुबीना दिलैक को अपशब्द कहना Sonali Phogat को पड़ा भारी, फैंस ने इंटरनेट पर काटा बवाल
नई दिल्ली। Bigg Boss News: बिग बॉस सीजन-14 जैसे-जैसे अपने आखिरी पड़ाव की ओर पहुंच रहा है, वैसे-वैसे शो के कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई झगड़े बढ़ते जा रहे हैं। बिग बॉस-14 (Bigg Boss 14) के पहले सप्ताह से घर में खुद को नॉमिनेशन से बचाती आईं एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) इन दिनों दूसरे प्रतिभागियों के निशाने पर हैं। शो के बीच में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली हरियाणा की सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) के अचानक से तेवर बदल गए हैं। घर में चुप-चाप नजर आने वाली सोनाली फोगाट का इन दिनों दर्शक अलग ही रूप देख रहे हैं।

सोनाली फोगाट का नया रूप देख दर्शक हैरान
बिग बॉस हाउस में कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़े आम बात है, इस दौरान गुस्से में वह एक दूसरे के लिए अपशब्दों का भी प्रयोग करते हैं। सोनाली फोगाट भी इन दिनों रुबीना दिलैक से नाराज चल रही हैं, हाल ही में दोनों के बीच भीषण घमासान देखने को मिला। बिग बॉस-14 को रेगुलर फॉलो करने वाले दर्शक उस समय हैरान रह गए जब उन्होंने सोनाली फोगाट के मुंह से रुबीना (Sonali Phogat abused Rubina) के लिए अपशब्द सुने। दर्शकों को सोनाली फोगाट का ये नया रूप पसंद नहीं आया है।
Recommended Video

सोनाली ने रुबीना को बोले गंदे शब्द
बता दें कि इस हफ्ते सोनाली फोगाट घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुई हैं और तभी से वह घरवालों से झगड़ रही हैं। सिर्फ रुबीना ही नहीं सोनाली फोगाट ने राखी सावंत (Rakhi Sawant) और निक्की तंबोली ( Nikki Tamboli) से भी पंगा ले लिया है। लेकिन हद तो तब हो गई जब सोनाली फोगाट ने गुस्से में रुबीना का भद्दी गाली दी, जिसके बाद रुबीना रोने लगी। सोनाली फोगाट के बोले गए अपशब्द को लेकर अब सोशल मीडिया पर रुबीना के फैंस ने मोर्चा खोल दिया है।

सोनाली को शो से बाहर करने की मांग
सोशल मीडिया पर रुबीना और सोनाली फोगाट मामले को लेकर अलग-अलग राय देखने को मिली है। कुछ यूजर्स ने सोनाली फोगाट की हरकत पर उन्हें शो से निकाले जाने की मांग की है, वहीं कुछ ने सोनाली के खिलाफ कड़ा ऐक्शन लेने की अपील की। इस बीच कुछ लोगों ने सोनाली फोगाट का बचाव करते हुए दावा किया कि पहले रुबीना ने भद्दी गाली का इस्तेमाल किया था। यूजर्स ने कहा कि सोशल मीडिया पर सिर्फ सोनाली फोगाट द्वारा बोले गए शब्दों को दिखाया जा रहा है।

रुबीना के लिए यह बहुत कठिन समय
सोशल मीडिया पर ज्यादातर यूजर्स ने रुबीना दिलैक का पक्ष लिया है। उन्होंने सोनाली फोगाट को खूब खरी-खोटी सुनाई है। एक यूजर ने लिखा, 'खाने के समय रुबीना को रोते देखा तो दिल भर आया। सोनाली फोगाट शर्म कर लो, आपकी बेटी भी देख रही होगी सबकुछ। बची-खुची इज्जत भी गंवा दी आपने।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'रुबीना के लिए यह बहुत कठिन समय है। हर कोई जानता है कि उसकी ताकत शांति है, इसलिए वे उसे जितना चाहें उतना परेशान कर सकते हैं। लेकिन वह चुगलखोर गिरोह सफल नहीं होगा।'
यह भी पढ़ें: BB14: राखी सावंत ने रुबीना के सामने लगाया अभिनव के नाम का सिंदूर, टंकी पर चढ़कर किया प्यार का इजहार












Click it and Unblock the Notifications